वर्ल्ड अपडेट्स:यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में मरने वालों का आंकड़ा 34 हुआ

वर्ल्ड अपडेट्स:यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में मरने वालों का आंकड़ा 34 हुआ

यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइल से हुए हमले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34 हो गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले का वीडियो एक्स पर शेयर किया था। इस वीडियो में मारे गए लोगों के शव सड़क पर बिखरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स दूसरे घायल शख्स को उठाकर ले जाता हुआ भी दिखाई दिया। यूक्रेन पर रूस का यह हमला तब हुआ है, जब 3 दिन पहले ही अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ सीजफायर पर बातचीत करने के लिए रूस के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पुतिन से बात भी की थी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी स्पेस में जाएंगी, जेफ बेजोस की मंगेतर समेत मिशन में 6 महिलाएं होंगी मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी सोमवार को 5 महिला साथियों के साथ ब्लू ओरिजिन रॉकेट से स्पेस में जाएंगी। खास बात यह है कि इस उड़ान में सिर्फ महिलाएं ही होंगी। यह मिशन ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है। कैटी पेरी के साथ ब्लू ओरिजन के मालिक जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी शामिल हैं। ब्लू ओरिजिन का रॉकेट अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 को टेक्सास से लॉन्च होगा। बीते 60 सालों में यह पहली बार है कि जब कोई स्पेस मिशन बिना किसी पुरुष के उड़ान भरेगा। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी। पेरी और अन्य को लेकर जाने वाला ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट पृथ्वी से 100 किमी (62 मील) की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचेगा। यह करमन लाइन को पार करेगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा के तौर पर मान्यता प्राप्त है। स्पेस में रहते हुए ये सभी महिलाएं लगभग 4 मिनट तक जीरो ग्रेविटी में रहेंगी। इसके बाद कैप्सूल तीन पैराशूट की मदद से वापस धरती पर उतरेगा। बेजोस की मंगेतर और लेखिका सांचेज इस मिशन को लीड कर रही हैं।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *