बांदा में टाटा मोटर्स कर्मी का शव मिला:आंख और चेहरे पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

बांदा में टाटा मोटर्स कर्मी का शव मिला:आंख और चेहरे पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

बांदा में टाटा मोटर्स वर्कशॉप के एक कर्मचारी का शव सड़क किनारे नाले में मिला है। युवक रात से लापता था और सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो टाटा मोटर्स में सर्विस मैन के पद पर कार्यरत था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि नीरज की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। युवक की आंख और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और गहनता से पड़ताल की। यह घटना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ बाईपास स्थित तिवारी टाटा मोटर्स के पास हुई। पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है, जिसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। शव को मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *