अरवल में सीआईडी इंस्पेक्टर का शव मिला:पुलिस संदिग्ध मौत की जांच में जुटी, एफएसएल टीम मौके पर

अरवल में सीआईडी इंस्पेक्टर का शव मिला:पुलिस संदिग्ध मौत की जांच में जुटी, एफएसएल टीम मौके पर

अरवल सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम स्थित गोरया स्थान के समीप शनिवार शाम एक सीआईडी इंस्पेक्टर का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गोपालगंज निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। वे बिहार पुलिस में सीआईडी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, लगभग दो महीने पहले उनका तबादला अरवल से पटना हुआ था और वे वर्तमान में पटना में ही पदस्थापित थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में लू लगने से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, अन्य संभावित कारणों से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सीआईडी इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के बाद पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटनावश मौत सहित सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है। अरवल सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम स्थित गोरया स्थान के समीप शनिवार शाम एक सीआईडी इंस्पेक्टर का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गोपालगंज निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। वे बिहार पुलिस में सीआईडी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, लगभग दो महीने पहले उनका तबादला अरवल से पटना हुआ था और वे वर्तमान में पटना में ही पदस्थापित थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में लू लगने से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, अन्य संभावित कारणों से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सीआईडी इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के बाद पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटनावश मौत सहित सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *