मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे मिली लाश:भाई बोला- नौकरी छूट गई थी, डिप्रेशन में था; सुसाइड नोट भी मिला

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे मिली लाश:भाई बोला- नौकरी छूट गई थी, डिप्रेशन में था; सुसाइड नोट भी मिला

मुजफ्फरपुर में नदी किनारे एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार और कोई नहीं है। परिजनों के अनुसार जॉब छूटने के कारण संजय (45) डिप्रेशन में थे। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरिया गंज न्यू मार्केट निवासी संजय के रूप में हुई है। संजय का छोटा भाई राजेश अपने बड़े भाई की तलाश में निकला था। बूढ़ी गंडक किनारे भीड़ देखकर वह रुका और शव को देखा, तो वह उसके बड़े भाई संजय का ही था। नौकरी छूट जाने के कारण था परेशान राजेश ने पुलिस को बताया कि संजय दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पिछले लगभग एक साल से नौकरी छूट जाने के कारण परेशान और डिप्रेशन में था। संजय एक निजी कंपनी में काम करता था। लेकिन नौकरी जाने के बाद से वह तनाव में था। राजेश के अनुसार, संजय आमतौर पर घर पर ही रहता था। आज वह अचानक ‘सेविंग कराने जा रहा हूं’ कहकर घर से निकला था और अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। मृतक संजय अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार अब उनके भविष्य को लेकर चिंतित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान होने के बाद एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें मृतक संजय ने लिखा है कि अपने मन से मरने जा रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मामले में पूछे जाने पर सिकंदरपुर थानेदार दुखी महतो ने कहा कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । नदी में डूब कर मौत हुई है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर में नदी किनारे एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार और कोई नहीं है। परिजनों के अनुसार जॉब छूटने के कारण संजय (45) डिप्रेशन में थे। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरिया गंज न्यू मार्केट निवासी संजय के रूप में हुई है। संजय का छोटा भाई राजेश अपने बड़े भाई की तलाश में निकला था। बूढ़ी गंडक किनारे भीड़ देखकर वह रुका और शव को देखा, तो वह उसके बड़े भाई संजय का ही था। नौकरी छूट जाने के कारण था परेशान राजेश ने पुलिस को बताया कि संजय दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पिछले लगभग एक साल से नौकरी छूट जाने के कारण परेशान और डिप्रेशन में था। संजय एक निजी कंपनी में काम करता था। लेकिन नौकरी जाने के बाद से वह तनाव में था। राजेश के अनुसार, संजय आमतौर पर घर पर ही रहता था। आज वह अचानक ‘सेविंग कराने जा रहा हूं’ कहकर घर से निकला था और अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। मृतक संजय अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार अब उनके भविष्य को लेकर चिंतित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान होने के बाद एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें मृतक संजय ने लिखा है कि अपने मन से मरने जा रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मामले में पूछे जाने पर सिकंदरपुर थानेदार दुखी महतो ने कहा कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । नदी में डूब कर मौत हुई है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *