दरभंगा और मुंबई के बीच अब अकासा एयरलाइंस की सीधी उड़ान शुरू होगी। कंपनी ने एक जुलाई से सेवा शुरू करने की घोषणा की है। टिकटों की बुकिंग तेज हो गई है। पहले दिन की उड़ान में यात्रियों को 21 हजार रुपए से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से अकासा की फ्लाइट क्यूपी-1529 सुबह 10:55 बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरेगी। यह विमान दो घंटे 35 मिनट की यात्रा के बाद दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगा। यहां 40 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे दरभंगा से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान शाम 4:45 बजे मुंबई पहुंचेगा। दरभंगा से मधुबनी, मुजफ्फरपुर, अररिया, सीतामढ़ी ,सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, समस्तीपुर, मोतिहारी और नेपाल तक के लोग इस सेवा का फायदा ले रहे हैं। चार अप्रैल से दरभंगा और दिल्ली के बीच उड़ान 4 अप्रैल 2025 से अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा एयरपोर्ट से पहली बार सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई के लिए स्लॉट बुक कराए थे। चार अप्रैल से दरभंगा और दिल्ली के बीच उड़ान शुरू हो चुकी है। फिलहाल दरभंगा से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट, अकासा और इंडिगो की पांच जोड़ी उड़ानें चल रही हैं। मुंबई के लिए स्पाइसजेट और इंडिगो की दो जोड़ी उड़ानें हैं। बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट की एक जोड़ी, हैदराबाद के लिए इंडिगो की एक जोड़ी और कोलकाता के लिए इंडिगो की एक जोड़ी उड़ानें हैं। स्पाइसजेट और अकासा दोनों रोज देगी सेवा अब एक जुलाई से दरभंगा और मुंबई के बीच अकासा की सीधी उड़ान भी शुरू हो जाएगी। स्पाइसजेट और अकासा दोनों कंपनियां इस रूट पर रोजाना सेवा देंगी। गुरुवार से दरभंगा-बेंगलुरु के बीच बंद पड़ी स्पाइसजेट की उड़ान सेवा फिर शुरू होगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग जारी है। रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से 14 विमानों का आना-जाना हुआ। सभी फ्लाइटें समय पर आई औरा समय से पहले पहुंचीं। मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-115 सुबह 9 बजे, दिल्ली से अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय से 38 मिनट पहले, स्पाइसजेट की एसजी 937 सात मिनट पहले, कोलकाता से इंडिगो की 6-ई 7234 दस मिनट पहले, मुंबई से इंडिगो की 6-ई 535 नौ मिनट पहले, हैदराबाद से इंडिगो की 6-ई 537 पांच मिनट पहले और दिल्ली से इंडिगो की 6-ई 360 छह मिनट पहले पहुंची। अकासा में देना पड़ता कम किराया दरभंगा से दिल्ली के लिए न्यूनतम किराया स्पाइसजेट में 5889, अकासा में 4250 और इंडिगो में 4294 रुपए है। दरभंगा से मुंबई के लिए इंडिगो में न्यूनतम किराया 6194 और स्पाइसजेट में 7224 रुपए है। दरभंगा से बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट में न्यूनतम किराया 8449 रुपए है। दरभंगा से हैदराबाद के लिए इंडिगो में न्यूनतम किराया 5294 और कोलकाता के लिए 3194 रुपए है। आम लोगों को मिलेगी राहत छात्र मिहिर रंजन ने बताया कि दरभंगा से मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई। अब तक इस रूट पर केवल इंडिगो की फ्लाइट थी। वह मनमाने तरीके से किराया वसूल रही थी। अब अकासा एयर के आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किराया कम होगा। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। मिहिर ने कहा कि दरभंगा से मुंबई जाने वाले छात्रों, व्यापारियों और कामकाजी लोगों को अब कम खर्च में यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अकासा एयरलाइंस ने पहले दरभंगा से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की थी। अब मुंबई के लिए भी सेवा शुरू करना सराहनीय कदम है। कम किराए में फ्लाइट से यात्रा संभव शुभम नाम के यात्री ने बताया कि पहले किराया ज्यादा होने के कारण कई बार ट्रेन से जाना पड़ता था। अब कम किराए में फ्लाइट से यात्रा संभव होगी। इससे समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि वे व्यवसाय करते हैं और महीने में कई बार मुंबई जाना होता है। पहले महंगे किराए के कारण जाना मुश्किल होता था। अब कम किराए में फ्लाइट से जाकर जल्दी लौट सकेंगे और व्यापारिक काम भी समय पर निपटा सकेंगे। स्थानीय लोगों ने अकासा एयरलाइंस को धन्यवाद दिया है। कहा कि इससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दरभंगा और मुंबई के बीच अब अकासा एयरलाइंस की सीधी उड़ान शुरू होगी। कंपनी ने एक जुलाई से सेवा शुरू करने की घोषणा की है। टिकटों की बुकिंग तेज हो गई है। पहले दिन की उड़ान में यात्रियों को 21 हजार रुपए से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से अकासा की फ्लाइट क्यूपी-1529 सुबह 10:55 बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरेगी। यह विमान दो घंटे 35 मिनट की यात्रा के बाद दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगा। यहां 40 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे दरभंगा से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान शाम 4:45 बजे मुंबई पहुंचेगा। दरभंगा से मधुबनी, मुजफ्फरपुर, अररिया, सीतामढ़ी ,सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, समस्तीपुर, मोतिहारी और नेपाल तक के लोग इस सेवा का फायदा ले रहे हैं। चार अप्रैल से दरभंगा और दिल्ली के बीच उड़ान 4 अप्रैल 2025 से अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा एयरपोर्ट से पहली बार सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई के लिए स्लॉट बुक कराए थे। चार अप्रैल से दरभंगा और दिल्ली के बीच उड़ान शुरू हो चुकी है। फिलहाल दरभंगा से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट, अकासा और इंडिगो की पांच जोड़ी उड़ानें चल रही हैं। मुंबई के लिए स्पाइसजेट और इंडिगो की दो जोड़ी उड़ानें हैं। बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट की एक जोड़ी, हैदराबाद के लिए इंडिगो की एक जोड़ी और कोलकाता के लिए इंडिगो की एक जोड़ी उड़ानें हैं। स्पाइसजेट और अकासा दोनों रोज देगी सेवा अब एक जुलाई से दरभंगा और मुंबई के बीच अकासा की सीधी उड़ान भी शुरू हो जाएगी। स्पाइसजेट और अकासा दोनों कंपनियां इस रूट पर रोजाना सेवा देंगी। गुरुवार से दरभंगा-बेंगलुरु के बीच बंद पड़ी स्पाइसजेट की उड़ान सेवा फिर शुरू होगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग जारी है। रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से 14 विमानों का आना-जाना हुआ। सभी फ्लाइटें समय पर आई औरा समय से पहले पहुंचीं। मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-115 सुबह 9 बजे, दिल्ली से अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय से 38 मिनट पहले, स्पाइसजेट की एसजी 937 सात मिनट पहले, कोलकाता से इंडिगो की 6-ई 7234 दस मिनट पहले, मुंबई से इंडिगो की 6-ई 535 नौ मिनट पहले, हैदराबाद से इंडिगो की 6-ई 537 पांच मिनट पहले और दिल्ली से इंडिगो की 6-ई 360 छह मिनट पहले पहुंची। अकासा में देना पड़ता कम किराया दरभंगा से दिल्ली के लिए न्यूनतम किराया स्पाइसजेट में 5889, अकासा में 4250 और इंडिगो में 4294 रुपए है। दरभंगा से मुंबई के लिए इंडिगो में न्यूनतम किराया 6194 और स्पाइसजेट में 7224 रुपए है। दरभंगा से बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट में न्यूनतम किराया 8449 रुपए है। दरभंगा से हैदराबाद के लिए इंडिगो में न्यूनतम किराया 5294 और कोलकाता के लिए 3194 रुपए है। आम लोगों को मिलेगी राहत छात्र मिहिर रंजन ने बताया कि दरभंगा से मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई। अब तक इस रूट पर केवल इंडिगो की फ्लाइट थी। वह मनमाने तरीके से किराया वसूल रही थी। अब अकासा एयर के आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किराया कम होगा। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। मिहिर ने कहा कि दरभंगा से मुंबई जाने वाले छात्रों, व्यापारियों और कामकाजी लोगों को अब कम खर्च में यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अकासा एयरलाइंस ने पहले दरभंगा से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की थी। अब मुंबई के लिए भी सेवा शुरू करना सराहनीय कदम है। कम किराए में फ्लाइट से यात्रा संभव शुभम नाम के यात्री ने बताया कि पहले किराया ज्यादा होने के कारण कई बार ट्रेन से जाना पड़ता था। अब कम किराए में फ्लाइट से यात्रा संभव होगी। इससे समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि वे व्यवसाय करते हैं और महीने में कई बार मुंबई जाना होता है। पहले महंगे किराए के कारण जाना मुश्किल होता था। अब कम किराए में फ्लाइट से जाकर जल्दी लौट सकेंगे और व्यापारिक काम भी समय पर निपटा सकेंगे। स्थानीय लोगों ने अकासा एयरलाइंस को धन्यवाद दिया है। कहा कि इससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
No tags for this post.