‘दागदार दारोगा’! थाने में कपड़े उतारकर काटा बवाल; 22 मिनट से ज्यादा महिला से की हद दर्जे की अश्लील बातें!

‘दागदार दारोगा’! थाने में कपड़े उतारकर काटा बवाल; 22 मिनट से ज्यादा महिला से की हद दर्जे की अश्लील बातें!

Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुकदमे की जांच करने गांव गए दारोगा ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दारोगा ने हद दर्जे की महिला से अश्लील बातें की।

Crime News Etah: SSP ने दारोगा को किया निलंबित

मामले को लेकर महिला ने जब पुलिस के आला अधिकारियों को ऑडियो सौंपा तो शिकायत करने पर SSP ने दारोगा को निलंबित कर दिया। इससे भड़के दारोगा ने थाने में जमकर हंगामा काटा।

Etah: CO के साथ दारोगा ने की अभद्रता

दारोगा ने कपड़े उतारकर हंगामा कर दिया और CO के साथ अभद्रता भी कर दी। जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दारोगा की ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये ऑडियो 22 मिनट 54 सेकंड का है।

महिला के पति की बुराई करते हुए दारोगा ने कीअश्लील बातें

पूरा मामला थाना बागवाला का बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान के साथ SSP से मिली एक गांव की महिला ने बताया, ” थाने में तैनात दारोगा चंद्रशेखर गौतम 2 दिन पहले गांव आए थे। बातचीत में उन्होंने मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद रात में 22 मिनट तक बात की।” महिला ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उनसे पति के बारे में पूछा। इसके बाद महिला के पति की बुराई करते हुए अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसके बाद दारोगा ने महिला को मिलने के लिए मंदिर बुलाया और किसी को ना बताने की कसम भी दी।

Crime News: विभागीय जांच के आदेश

महिला ने जब यह ऑडियो अपने पति को सुनाया तो पूरे गांव में बात आग की तरह फैल गई। SSP को दारोगा की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी गई। मंगलवार को SSP ने दारोगा चंद्रशेखर गौतम को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए।

CO सिटी ने मामले को लेकर क्या कहा?

वहीं, शाम को CO सिटी राजेश सिंह मामले की जानकारी लेने बागवाला थाने पहुंचे। बताया जा रहा है दारोगा ने नशे की हालत में थाने में कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही CO से भी अभद्रता दी। CO सिटी ने बताया कि महिला की शिकायत सही पाए जाने पर दारोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी। हंगामा करने पर बागवाला इंस्पेक्टर ने दागेगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *