CSK Full Squad for IPL 2026: 5 बार की चैंपियन सीएसके ने इन 2 खिलाड़ियों पर उड़ा दिए 28 करोड़, यहां देखें पूरी टीम

CSK Full Squad for IPL 2026: 5 बार की चैंपियन सीएसके ने इन 2 खिलाड़ियों पर उड़ा दिए 28 करोड़, यहां देखें पूरी टीम

CSK Full Squad for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL) के मिनी ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी के दौरान कुल 9 खिलाड़ियों को खरीदा। CSK ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को भी टीम में शामिल किया। सीएसके ने इन दोनों युवा खिलाड़ियों को 14.20- 14.20 करोड़ में खरीदा है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी नीलामी के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। 

CSK ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

बता दें कि सीएसके ने ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों को रिटेन किया था। रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस को पहले ही सुरक्षित कर लिया था। 

नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीदा

मंगलवार को ऑक्शन के दौरान पांच बार की चैंपियन ने अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स को खरीदा है। 

पांच बार की चैंपियन की है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। CSK ने अब तक कुल 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीता है। पहली बार 2010 में मुंबई को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद 2011 में लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। 2018 में दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करते हुए CSK ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरी बार चैंपियन बनी। फिर 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथा खिताब जीता। 2023 में CSK ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

CSK की पूरी टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्केस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *