होली पर बिहार, यूपी जाने वाले यात्रियों की भीड़, खचाखच भरे ट्रेन के डब्बे, बसों में नहीं मिली सीटें

होली पर बिहार, यूपी जाने वाले यात्रियों की भीड़, खचाखच भरे ट्रेन के डब्बे, बसों में नहीं मिली सीटें

सिटी रिपोर्टर|रांची रांची | होली के त्योहार पर बिहार और यूपी जाने वालों की भीड़ गुरुवार को रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप पर दिखी। रेलवे के सभी कोच यात्रियों से खचाखच भरे रहे। वहीं, बसों में टिकट उपलब्ध नहीं होने से यात्री परेशान दिखे। लगभग सभी सीटें फुल थीं। जनरल डब्बे में सीट की संख्या से ज्यादा यात्री सवार थे। वहीं कई ट्रेनों में स्लीपर बोगी में भी अतिरिक्त सवारी थे। रेलवे पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित कर रही थी। इधर छपरा, सीवान, दरभंगा, बेतिया, सासाराम, बक्सर औरंगाबाद, पटना, गया, भागलपुर, समस्तीपुर आदि जगहों पर जाने के लिए करीब 100 बसें रांची से खुलीं। ये सभी बसें खचाखच भरीं थीं। अनेक यात्री बस स्टॉप पर घूम रहे थे, जिन्हें सीटें नहीं मिल पाई। कई यात्री जिन्हें बस में टिकट नहीं मिली वे रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से बिहार के लिए जनरल टिकट लेकर रवाना हुए। दिल्ली जाने वाली ट्रेन झारखंड एसजे एक्सप्रेस 12813 में शुक्रवार को भी वेटिंग की स्थिति है। वहीं, गरीब रथ में आरएसी 94 है। इधर बिहार जाने वाली ट्रेन मौर्या एक्सप्रेस में भी स्लीपर में वेटिंग है। हालांकि होली होने के कारण रांची गोरखपुर 18629, रांची-पटना जनसताब्दी एक्सप्रेस, हटिया पूर्णिया आदि ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता है। रांची से 100 बसें बिहार के लिए गईं : झारखंड प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रांची और टाटा से बिहार जाने के लिए गुरुवार को 100 बसें गईं। सभी बसें फुल थीं। 14 व 15 मार्च को होली के दिन बसों की संख्या कम रहेगी। ज्यादातर लोग आज ही अपने घर चले गए। पिछले सात दिनों से लोग टिकट बुक करवा रहे थे। ऑनलाइन टिकटें भी खूब कटीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में अनेक लोग हैं, जिनके परिवार बिहार में रहते हैं। सिटी रिपोर्टर|रांची रांची | होली के त्योहार पर बिहार और यूपी जाने वालों की भीड़ गुरुवार को रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप पर दिखी। रेलवे के सभी कोच यात्रियों से खचाखच भरे रहे। वहीं, बसों में टिकट उपलब्ध नहीं होने से यात्री परेशान दिखे। लगभग सभी सीटें फुल थीं। जनरल डब्बे में सीट की संख्या से ज्यादा यात्री सवार थे। वहीं कई ट्रेनों में स्लीपर बोगी में भी अतिरिक्त सवारी थे। रेलवे पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित कर रही थी। इधर छपरा, सीवान, दरभंगा, बेतिया, सासाराम, बक्सर औरंगाबाद, पटना, गया, भागलपुर, समस्तीपुर आदि जगहों पर जाने के लिए करीब 100 बसें रांची से खुलीं। ये सभी बसें खचाखच भरीं थीं। अनेक यात्री बस स्टॉप पर घूम रहे थे, जिन्हें सीटें नहीं मिल पाई। कई यात्री जिन्हें बस में टिकट नहीं मिली वे रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से बिहार के लिए जनरल टिकट लेकर रवाना हुए। दिल्ली जाने वाली ट्रेन झारखंड एसजे एक्सप्रेस 12813 में शुक्रवार को भी वेटिंग की स्थिति है। वहीं, गरीब रथ में आरएसी 94 है। इधर बिहार जाने वाली ट्रेन मौर्या एक्सप्रेस में भी स्लीपर में वेटिंग है। हालांकि होली होने के कारण रांची गोरखपुर 18629, रांची-पटना जनसताब्दी एक्सप्रेस, हटिया पूर्णिया आदि ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता है। रांची से 100 बसें बिहार के लिए गईं : झारखंड प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रांची और टाटा से बिहार जाने के लिए गुरुवार को 100 बसें गईं। सभी बसें फुल थीं। 14 व 15 मार्च को होली के दिन बसों की संख्या कम रहेगी। ज्यादातर लोग आज ही अपने घर चले गए। पिछले सात दिनों से लोग टिकट बुक करवा रहे थे। ऑनलाइन टिकटें भी खूब कटीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में अनेक लोग हैं, जिनके परिवार बिहार में रहते हैं।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *