अजगैबीनाथ धाम और बरारी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अजगैबीनाथ धाम और बरारी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भागलपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर बरारी गंगा घाट और सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों भक्त सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, गोड्डा, दुमका और बांका से श्रद्धालु पहुंचे हैं। कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से कुंवारी युवतियां उत्तम वर की कामना के लिए एक माह तक व्रत रखती हैं और गंगा में डुबकी लगाकर फल, प्रसाद व दीपदान करती हैं। घाट पर पुलिस बल की तैनाती आज के शुभ दिन पर मुंडन संस्कार भी संपन्न कराए गए। इसके अतिरिक्त, कांवरिया और अन्य श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती को अर्पित करते हुए अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। स्नान के उपरांत महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। गंगा घाट से लेकर पूरे नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। गंगा नदी में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम और आपदा मित्रों को भी तैनात किया गया था। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। भागलपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर बरारी गंगा घाट और सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों भक्त सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, गोड्डा, दुमका और बांका से श्रद्धालु पहुंचे हैं। कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से कुंवारी युवतियां उत्तम वर की कामना के लिए एक माह तक व्रत रखती हैं और गंगा में डुबकी लगाकर फल, प्रसाद व दीपदान करती हैं। घाट पर पुलिस बल की तैनाती आज के शुभ दिन पर मुंडन संस्कार भी संपन्न कराए गए। इसके अतिरिक्त, कांवरिया और अन्य श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती को अर्पित करते हुए अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। स्नान के उपरांत महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। गंगा घाट से लेकर पूरे नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। गंगा नदी में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम और आपदा मित्रों को भी तैनात किया गया था। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *