भोजपुर में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:हत्या मामले में जेल जा चुका है; छापेमारी के दौरान घर से 3 कट्टा बरामद

भोजपुर में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:हत्या मामले में जेल जा चुका है; छापेमारी के दौरान घर से 3 कट्टा बरामद

भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना पुलिस ने अवैध हथियार के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कातर गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह के तौर पर हुई है। छापेमारी के दौरान घर से तीन देसी कट्‌टा बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सच्चिदानंद सिंह अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और कारोबार भी करता है। इनपुट की पुष्टि के बाद पुलिस बल के साथ देर रात छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान हथियार मिला, मौके पर ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। 2017 में कतार गांव में हुई एक हत्या मामले का भी आरोपी रह चुका है। जेल गया था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपने घर से ही अवैध हथियारों की बिक्री करता था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो हथियार कहां से लाता था और किन लोगों को बेचता था। अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। अन्य आपराधिक संबंधों की भी जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि हसन बाजार थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी कीमत पर इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और भी अभियान चलाए जाएंगे। भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना पुलिस ने अवैध हथियार के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कातर गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह के तौर पर हुई है। छापेमारी के दौरान घर से तीन देसी कट्‌टा बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सच्चिदानंद सिंह अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और कारोबार भी करता है। इनपुट की पुष्टि के बाद पुलिस बल के साथ देर रात छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान हथियार मिला, मौके पर ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। 2017 में कतार गांव में हुई एक हत्या मामले का भी आरोपी रह चुका है। जेल गया था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपने घर से ही अवैध हथियारों की बिक्री करता था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो हथियार कहां से लाता था और किन लोगों को बेचता था। अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। अन्य आपराधिक संबंधों की भी जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि हसन बाजार थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी कीमत पर इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और भी अभियान चलाए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *