पटना AN कॉलेज में 14 नवंबर को काउंटिंग:14-14 टेबल पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती; हर राउंड पूरा होने पर बताएंगे रिजल्ट

पटना AN कॉलेज में 14 नवंबर को काउंटिंग:14-14 टेबल पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती; हर राउंड पूरा होने पर बताएंगे रिजल्ट

पटना में विधानसभा चुनाव के वोट की गिनती 14 नवंबर को एएन कॉलेज में होगी। जिला प्रशासन ने काउंटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटना डीएम त्यागराजन ने भी आज ए एन कॉलेज की स्थिति का जायजा लिया है। वोटिंग के बाद सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के 5,677 मतदान केंद्रों से पोल्ड ईवीएम को एएन कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। 14 नवंबर को काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी और हर घंटे गिनती की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा, एंट्री केवल पास वालों की होगी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एंट्री केवल विशेष पास वाले व्यक्तियों को ही मिलेगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि की निगरानी की जा सके। कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती एक साथ होगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग टेबल बनाई गई हैं। हर राउंड की गिनती पूरी होने के बाद संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर परिणाम की घोषणा करेंगे। रैंडम ऑडिट से पारदर्शिता सुनिश्चित मतगणना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर राउंड में 2 ईवीएम का रैंडम ऑडिट माइक्रो ऑब्जर्वर और सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया जाएगा। सभी केंद्रों पर बूथों की संख्या के अनुसार ईवीएम यूनिट्स की व्यवस्था की गई है। साथ ही वोटों की गिनती 14-14 टेबल पर होगी। टेबल के क्रमांक के अनुसार बूथ संख्या का कंट्रोल यूनिट रखा जाएगा, इस वजह से प्रत्याशियों को हर बूथ पर मिलने वाले वोट की ताजा जानकारी मिलेगी। डीएम ने सुरक्षा की समीक्षा की पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने एएन कॉलेज, पटना स्थित ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों और कोषांगों के नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू स्ट्रॉन्ग रूम में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था (थ्री-टियर सिक्योरिटी) लागू की गई है। इसमें पहला स्तर सीएपीएफ के नियंत्रण में- सीआईएसएफ की 1 प्लाटून और सीआरपीएफ की 2 प्लाटून तैनात है। वहीं, दूसरा स्तर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की 1 कम्पनी। तीसरा स्तर जिला सशस्त्र पुलिस (DAP) के 12 सेक्शन है। इसके अलावा 3 एएसपी/डीएसपी, 13 पुलिस पदाधिकारी और 12 मजिस्ट्रेट 24 घंटे निगरानी में हैं। सीसीटीवी कैमरों से हर पल निगरानी की जा रही है और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मतगणना दिवस पर यातायात, बिजली और सुरक्षा की तैयारी डीएम ने कहा कि मतगणना के दिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, पर्यवेक्षक और अभ्यर्थी उपस्थित रहेंगे। इसलिए यातायात, भीड़-प्रबंधन और विधि-व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए। काउंटिंग के दौरान बिजली, पानी, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सफाई जैसी व्यवस्था को सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। डीएम ने मतगणना कक्षों, काउंटर, बैरिकेडिंग, हेल्पडेस्क, ड्रॉप गेट और लाइटिंग की तैयारियों का निरीक्षण किया और उन्हें बेहतर बनाने के निर्देश दिए। पटना में विधानसभा चुनाव के वोट की गिनती 14 नवंबर को एएन कॉलेज में होगी। जिला प्रशासन ने काउंटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटना डीएम त्यागराजन ने भी आज ए एन कॉलेज की स्थिति का जायजा लिया है। वोटिंग के बाद सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के 5,677 मतदान केंद्रों से पोल्ड ईवीएम को एएन कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। 14 नवंबर को काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी और हर घंटे गिनती की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा, एंट्री केवल पास वालों की होगी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एंट्री केवल विशेष पास वाले व्यक्तियों को ही मिलेगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि की निगरानी की जा सके। कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती एक साथ होगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग टेबल बनाई गई हैं। हर राउंड की गिनती पूरी होने के बाद संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर परिणाम की घोषणा करेंगे। रैंडम ऑडिट से पारदर्शिता सुनिश्चित मतगणना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर राउंड में 2 ईवीएम का रैंडम ऑडिट माइक्रो ऑब्जर्वर और सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया जाएगा। सभी केंद्रों पर बूथों की संख्या के अनुसार ईवीएम यूनिट्स की व्यवस्था की गई है। साथ ही वोटों की गिनती 14-14 टेबल पर होगी। टेबल के क्रमांक के अनुसार बूथ संख्या का कंट्रोल यूनिट रखा जाएगा, इस वजह से प्रत्याशियों को हर बूथ पर मिलने वाले वोट की ताजा जानकारी मिलेगी। डीएम ने सुरक्षा की समीक्षा की पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने एएन कॉलेज, पटना स्थित ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों और कोषांगों के नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू स्ट्रॉन्ग रूम में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था (थ्री-टियर सिक्योरिटी) लागू की गई है। इसमें पहला स्तर सीएपीएफ के नियंत्रण में- सीआईएसएफ की 1 प्लाटून और सीआरपीएफ की 2 प्लाटून तैनात है। वहीं, दूसरा स्तर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की 1 कम्पनी। तीसरा स्तर जिला सशस्त्र पुलिस (DAP) के 12 सेक्शन है। इसके अलावा 3 एएसपी/डीएसपी, 13 पुलिस पदाधिकारी और 12 मजिस्ट्रेट 24 घंटे निगरानी में हैं। सीसीटीवी कैमरों से हर पल निगरानी की जा रही है और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मतगणना दिवस पर यातायात, बिजली और सुरक्षा की तैयारी डीएम ने कहा कि मतगणना के दिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, पर्यवेक्षक और अभ्यर्थी उपस्थित रहेंगे। इसलिए यातायात, भीड़-प्रबंधन और विधि-व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए। काउंटिंग के दौरान बिजली, पानी, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सफाई जैसी व्यवस्था को सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। डीएम ने मतगणना कक्षों, काउंटर, बैरिकेडिंग, हेल्पडेस्क, ड्रॉप गेट और लाइटिंग की तैयारियों का निरीक्षण किया और उन्हें बेहतर बनाने के निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *