टोंक जिला स्पेशल टीम ने मंगलवार को अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा है। उसमें अवैध 203 पेटी शराब मिली है। उसकी लागत करीब 27 लाख रुपए हैं। यह कार्रवाई जिला स्पेशल टीम ने आज जयपुर -कोटा नेशनल हाईवे 52 पर बरौनी थाने के सामने की मुखबिर की सूचना पर की है। कंटेनर के ड्राइवर को दबोच लिया हैं। SP राजेश कुमार मीना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है। कार्रवाई बरोनी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने की गई, जहां टीम ने संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कंटेनर से कुल 203 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। बरामद पेटियों में 40 पेटी RC ब्रांड, 30 पेटी ब्लैक R/L, 30 पेटी सांवल स्टेज़ ब्लैक, 39 पेटी आवर्जीन पक्का, 26 पेटी आवर्जीन बोतल तथा 38 पेटी रॉयल स्टेज़ क्वार्टर शामिल पाई गईं। पुलिस ने कंटेनर चालक सैफुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन मैव (21), निवासी मदापुर, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूह हरियाणा को मौके से ही हिरासत में ले लिया। पकड़े गए कंटेनर को बरोनी थाने में खड़ा करवाकर शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध शराब तस्करी के इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। टीम तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने जब्त किए कंटेनर और शराब की कीमत 87 लाख रुपए मानी है। इसमें 27 लाख की तो शराब ही है।


