जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव में मंगलवार सुबह तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान एक हादसा हो गया। सड़क किनारे पीपल पानी की रस्म में शामिल लगभग 50 लोगों के बीच पीपल के पेड़ की टहनी गिरने से 65 वर्षीय विशुनदेव मंडल की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक विशुनदेव मंडल कोलवरी से सेवानिवृत्त थे और अपने चचेरे भाई के निधन पर घर आए थे। सुबह तेरहवीं कार्यक्रम के लिए लोग पीपल के पेड़ के पास जुटे थे, जहां पीपल के पेड़ में पानी देने की रस्म होनी थी। तभी सिकंदरा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया। सिर पर टूटकर गिरी मोटी टहनी टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ की एक मोटी टहनी टूटकर सी सिर पर गिरधे विशुनदेव मंडल के गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पवन कुमार, छोटू कुमार और पिंकू पांडे घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय एक ही कंपनी के दो कंटेनर थे। पेड़ से टकराने के बाद दूसरे कंटेनर का चालक अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पहले कंटेनर के चालक को पकड़कर बंधक बनाने का दावा किया है, हालांकि उसे कहां रखा गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे परिजन घटना की सूचना मिलने पर खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दोनों कंटेनरों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे मुन्ना रावत ने बताया कि तेरहवीं की रस्म के दौरान यह हादसा हुआ और पीपल की टहनी गिरने से उनके चाचा की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव में मंगलवार सुबह तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान एक हादसा हो गया। सड़क किनारे पीपल पानी की रस्म में शामिल लगभग 50 लोगों के बीच पीपल के पेड़ की टहनी गिरने से 65 वर्षीय विशुनदेव मंडल की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक विशुनदेव मंडल कोलवरी से सेवानिवृत्त थे और अपने चचेरे भाई के निधन पर घर आए थे। सुबह तेरहवीं कार्यक्रम के लिए लोग पीपल के पेड़ के पास जुटे थे, जहां पीपल के पेड़ में पानी देने की रस्म होनी थी। तभी सिकंदरा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया। सिर पर टूटकर गिरी मोटी टहनी टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ की एक मोटी टहनी टूटकर सी सिर पर गिरधे विशुनदेव मंडल के गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पवन कुमार, छोटू कुमार और पिंकू पांडे घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय एक ही कंपनी के दो कंटेनर थे। पेड़ से टकराने के बाद दूसरे कंटेनर का चालक अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पहले कंटेनर के चालक को पकड़कर बंधक बनाने का दावा किया है, हालांकि उसे कहां रखा गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे परिजन घटना की सूचना मिलने पर खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दोनों कंटेनरों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे मुन्ना रावत ने बताया कि तेरहवीं की रस्म के दौरान यह हादसा हुआ और पीपल की टहनी गिरने से उनके चाचा की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।


