ब्यावर में कांग्रेस ने 4 युवा पदाधिकारी किए नियुक्त:अल्पसंख्यक विभाग और खेल प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

ब्यावर में कांग्रेस ने 4 युवा पदाधिकारी किए नियुक्त:अल्पसंख्यक विभाग और खेल प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्यावर जिले में अपनी इकाई को मजबूत करने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक विभाग और खेल प्रकोष्ठ में 4 युवा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में अज़मत भाई काठात को ब्यावर का जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग), फिरोज भाई काठात को ब्यावर का जिलाध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ), मुकेश भाई काठात को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) और रज्जाक भाई सारणिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव (खेल प्रकोष्ठ) बनाया गया है। इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि इन युवा पदाधिकारियों के माध्यम से जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। साथ ही, खेलों के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। नियुक्तियों की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता चांग गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों का मिठाइयां खिलाकर और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों अज़मत भाई काठात, फिरोज़ भाई काठात, मुकेश भाई काठात और रज़्ज़ाक़ भाई सारणिया ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश चेयरमैन एम.डी. चोपदार का धन्यवाद किया। अजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ये नियुक्तियां दर्शाती हैं कि कांग्रेस पार्टी मेहनती कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में ब्यावर जिला कांग्रेस जनसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी और 2028 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *