गड्ढे से बाहर निकलकर अपराधियों ने मुखिया पर की फायरिंग:खगड़िया में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

गड्ढे से बाहर निकलकर अपराधियों ने मुखिया पर की फायरिंग:खगड़िया में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में महीनाथ नगर पंचायत के मुखिया दिनेश यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मुखिया दिनेश यादव ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे वे अपने ड्राइवर पप्पू भगत के साथ टहलने निकले थे। मुन्ना सिंह बगीचे के पास गांव के ही सतीश यादव (45), रतन यादव (42), मुकेश यादव (36), पप्पू यादव (30), दिलखुश उर्फ मंखुश यादव (22) और हुलन यादव (20) सहित कुछ अज्ञात लोग गड्ढे में छिपे हुए थे। गड्ढे से बाहर निकलकर अपराधियों ने की फायरिंग मुखिया के अनुसार, अचानक सभी नामजद आरोपी गड्ढे से बाहर निकले और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने किसी तरह अपने ड्राइवर के साथ दौड़कर अपनी जान बचाई। मुखिया ने कहा कि यदि वे थोड़ी देर भी रुकते, तो उनकी हत्या निश्चित थी। दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि पंचायत में चल रहे विकास कार्यों से कुछ लोग नाराज हैं, जिसके कारण लगातार तनाव बना हुआ था। इस हमले के बाद वे और उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि पंचायत के विकास कार्य बाधित न हों। आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि फायरिंग और हमले के आरोप गंभीर हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान, उनके छिपने के स्थान और घटना के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पंचायत क्षेत्र के लोगों में भी आक्रोश है। वे आरोपी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में महीनाथ नगर पंचायत के मुखिया दिनेश यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मुखिया दिनेश यादव ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे वे अपने ड्राइवर पप्पू भगत के साथ टहलने निकले थे। मुन्ना सिंह बगीचे के पास गांव के ही सतीश यादव (45), रतन यादव (42), मुकेश यादव (36), पप्पू यादव (30), दिलखुश उर्फ मंखुश यादव (22) और हुलन यादव (20) सहित कुछ अज्ञात लोग गड्ढे में छिपे हुए थे। गड्ढे से बाहर निकलकर अपराधियों ने की फायरिंग मुखिया के अनुसार, अचानक सभी नामजद आरोपी गड्ढे से बाहर निकले और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने किसी तरह अपने ड्राइवर के साथ दौड़कर अपनी जान बचाई। मुखिया ने कहा कि यदि वे थोड़ी देर भी रुकते, तो उनकी हत्या निश्चित थी। दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि पंचायत में चल रहे विकास कार्यों से कुछ लोग नाराज हैं, जिसके कारण लगातार तनाव बना हुआ था। इस हमले के बाद वे और उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि पंचायत के विकास कार्य बाधित न हों। आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि फायरिंग और हमले के आरोप गंभीर हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान, उनके छिपने के स्थान और घटना के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पंचायत क्षेत्र के लोगों में भी आक्रोश है। वे आरोपी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *