कलेक्टर का निर्देश, बिचौलिये अवैध धान उपार्जन केंद्र न लाएं:अवैध धान रोकने और किसानों की पूरी फसल सुनिश्चित करने पर दिया जोर

कलेक्टर का निर्देश, बिचौलिये अवैध धान उपार्जन केंद्र न लाएं:अवैध धान रोकने और किसानों की पूरी फसल सुनिश्चित करने पर दिया जोर

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने धान खरीदी से संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखने, उसे जब्त करने और किसानों से अतिरिक्त रकबे का समर्पण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को बिचौलियों पर कड़ी नजर रखने और अवैध धान खपाने की मंशा को विफल करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी उपार्जन केंद्र में बिचौलियों का एक भी दाना धान नहीं आना चाहिए। कलेक्टर ने धान खरीदी में सख्ती के निर्देश दिए जिन उपार्जन केंद्रों में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक धान खरीदी हुई है, वहां के समिति प्रबंधकों से जानकारी ली गई और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन धान बेचने आने वाले किसानों का वाहन सहित फोटो खींचकर समय पर ऐप में अपलोड करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने बारिश से धान को भीगने से बचाने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में ड्रेनेज, तिरपाल और कैप कवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में धान की उचित स्टैकिंग, पर्याप्त बारदाना और हमालों के पारिश्रमिक भुगतान आदि की भी समीक्षा की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *