गोपालगंज में शीतलहर, 48 घंटे तक राहत नहीं:न्यूनतम तापमान 7-8°C, घना कोहरा से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

गोपालगंज में शीतलहर, 48 घंटे तक राहत नहीं:न्यूनतम तापमान 7-8°C, घना कोहरा से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

गोपालगंज जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे और कनकनी वाली ठंड के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गोपालगंज में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जिसके कारण “कोल्ड डे” जैसी स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 7°C से 8°C के बीच दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना के बावजूद, अधिकतम तापमान 17°C से 18°C के आसपास रहने का अनुमान है। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण धूप की गर्माहट बेअसर महसूस होगी, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम
शुक्रवार सुबह गोपालगंज घना कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह 8 बजे तक दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही और वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर जिले में दिख रहा है। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति अगले 48 घंटों तक बनी रह सकती है। ठंड के कारण सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी
​​​​​​​डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम की ठंड से बचने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। लगातार गिरते तापमान और कोहरे से रबी की फसलों, विशेषकर आलू और सरसों पर कीटों का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी तक ठंड से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे रात के तापमान में मामूली गिरावट और भी संभव है। गोपालगंज जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे और कनकनी वाली ठंड के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गोपालगंज में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जिसके कारण “कोल्ड डे” जैसी स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 7°C से 8°C के बीच दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना के बावजूद, अधिकतम तापमान 17°C से 18°C के आसपास रहने का अनुमान है। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण धूप की गर्माहट बेअसर महसूस होगी, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम
शुक्रवार सुबह गोपालगंज घना कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह 8 बजे तक दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही और वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर जिले में दिख रहा है। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति अगले 48 घंटों तक बनी रह सकती है। ठंड के कारण सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी
​​​​​​​डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम की ठंड से बचने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। लगातार गिरते तापमान और कोहरे से रबी की फसलों, विशेषकर आलू और सरसों पर कीटों का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी तक ठंड से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे रात के तापमान में मामूली गिरावट और भी संभव है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *