जोधपुर में कांग्रेस की तरफ से भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय गौड ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज शाम 4 बजे मेडिकल कॉलेज के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के पास जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसजन के नेतृत्व में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंमकार वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक तरफ राजस्थान में अपने 2 साल पूरे करने का झूठा श्रेय लेना चाह रही है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को इस प्रकार से राष्ट्रीय योजनाओं से हटकर उनका जो अपमान कर रही है वह कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी और उसका पुर् विरोध करेगी प्रदर्शन में ये होंगे शामिल विरोध प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी, सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, निवर्तमान महापौर, निवर्तमान पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी, अग्रिम संगठन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ और विभाग के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष व सभी सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे और अपना विरोध जताएंगे।


