पूजा की, परिक्रमा किया, फिर जलाई होलिका:घर-घर से पड़ी आहूति; अबीर, गुलाल लगाकर की होली की शुरूआत

विधान से पूजा की गई। लोगों ने उसकी परिक्रमा की। उसके बाद उसमें आग लगाई गई। होलिका में आग लगाने के साथ ही होलिका से जुड़े गीत भी गाए गए। लोगों ने अपनी समस्याएं, कमियों के भी होलिका के साथ जलने की कामना की। उसके बाद एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
जिले में 3325 स्थानों पर होलिका की स्थापना की गई थी। इसमें उत्तर क्षेत्र के झंगहा में सर्वाधिक 223 होलिका जलाई गई । दक्षिण में बड़हलगंज में 215 स्थानों पर तो शहर के गुलरिहा थाने में सबसे अधिक 171 स्थानों पर होलिका जलाई गई। होलिका जलाते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। देर रात तक पुलिस भ्रमण करती रही। संदेवनशील स्थानों पर खास नजर रही। निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
पांडेयहाता होलिका दहन उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। लगातार 98 वर्षों से समिति यह आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपसी भाईचारे का त्योहार है। सभी लोग इसे मिलजुलकर मनाएं। यदि कोई व्यक्ति किसी कारण से रंग नहीं खेलना चाहता, तो उसके साथ जबरदस्ती न करें। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की आरती उतारकर एवं फूल बरसाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
पांडेयहाता से शुरू होकर शोभा यात्रा में शामिल मसान की होली, राधा-कृष्ण की फूलों की होली की झांकी व घोड़े, बैण्ड, ढोल, बग्गी ने लोगो को खूब लुभाया। शोभायात्रा में युवा अबीर-गुलाल उड़ाते व नृत्य करते चलते रहे। समिति के उपाध्यक्ष विजय पटवा ने बताया कि शोभा यात्रा पांडेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर होते हुए पांडेयहाता में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष विपिन पटवा व रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शोभा यात्रा का यह 98वां वर्ष था। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
होलिका दहन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आसपास के मकानों पर पुलिस के जवान तैनात थे। दूरबीन से दूर-दूर तक हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। पांडेयहाता आने-जाने के रास्तों पर भी कड़ी सुरक्षा देखी गई। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।
होलिका की राख उड़ाकर सीएम करेंगे होली की शुरूआत
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होलिका (सम्मत) की राख उड़ाकर होली की शुरूआत करेंगे। सुबह मंदिर भ्रमण के दौरान वह मेला परिसर में पहुंचेंगे। वहां रात में जलाई गई होलिका की राख उड़ाएंगे और उसका तिलक लगाएंगे। साथ मौजूद अन्य लोग भी राख का तिलक लगाएंगे। उसके बाद गुरु श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत विद्यालय के छात्र फाग गाकर माहौल को उत्सवी बनाएंगे। सम्मत की राख के साथ मुख्यमंत्री मुख्य मंदिर की चौखट पर जाएंगे। फाग सुनकर होली रंग को और गाढ़ा करेंगे। इस दौरान अबीर-गुलाल भी उड़ाया जाएगा। फाग सुनने के बाद मुख्यमंत्री बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर गुरु गोरक्षनाथ के मंदिर में जाएंगे और गुरु चरणों में विधि-विधान से सम्मत की राख चढ़ाएंगे। उसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की घंटाघर से निकलने वाली नरसिंह शोभा यात्रा में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।

​ 

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *