शेखपुरा जिले के चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल सुविधा के लिए लगाया गया वाटर प्यूरी प्लांट महीनों से खराब पड़ा है। समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप स्थापित यह प्लांट अब केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि प्लांट लगने के बाद से अब तक इससे एक बूंद भी पानी लोगों को नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गर्मियों के दौरान पेयजल की गंभीर समस्या रहती है। लोगों ने आरोप लगाया कि न तो प्लांट की नियमित जांच की जा रही है और न ही इसकी मरम्मत को लेकर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर दिख रहा है। उनका कहना है कि ऐसी योजनाएं अगर सिर्फ कागजों तक सीमित रहें, तो आम जनता को कोई लाभ नहीं मिलता। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस प्लांट को दुरुस्त कर चालू किया जाए, ताकि आसपास के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। शेखपुरा जिले के चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल सुविधा के लिए लगाया गया वाटर प्यूरी प्लांट महीनों से खराब पड़ा है। समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप स्थापित यह प्लांट अब केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि प्लांट लगने के बाद से अब तक इससे एक बूंद भी पानी लोगों को नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गर्मियों के दौरान पेयजल की गंभीर समस्या रहती है। लोगों ने आरोप लगाया कि न तो प्लांट की नियमित जांच की जा रही है और न ही इसकी मरम्मत को लेकर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर दिख रहा है। उनका कहना है कि ऐसी योजनाएं अगर सिर्फ कागजों तक सीमित रहें, तो आम जनता को कोई लाभ नहीं मिलता। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस प्लांट को दुरुस्त कर चालू किया जाए, ताकि आसपास के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।


