बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर केमिकल से लदी एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पिकअप छत्तीसगढ़ से चलकर भागलपुर जा रही थी। इसी दौरान अचानक टायर फटने से वाहन बेकाबू होकर पलट गया। यातायात भी बाधित हुआ पलटने के बाद पिकअप में लदा केमिकल सड़क पर बिखर गया, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। गाड़ी के सड़क के बीचों-बीच पलटने से यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक का इलाज जारी है। उसका एक साथी वाहन और बिखरे केमिकल की निगरानी कर रहा है। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर केमिकल से लदी एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पिकअप छत्तीसगढ़ से चलकर भागलपुर जा रही थी। इसी दौरान अचानक टायर फटने से वाहन बेकाबू होकर पलट गया। यातायात भी बाधित हुआ पलटने के बाद पिकअप में लदा केमिकल सड़क पर बिखर गया, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। गाड़ी के सड़क के बीचों-बीच पलटने से यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक का इलाज जारी है। उसका एक साथी वाहन और बिखरे केमिकल की निगरानी कर रहा है।


