चंडीगढ़ पुलिस का रिटायर मुलाजिमों को फरमान:किसी भी समय पेंशन मुद्दों को लेकर न आए, काम होता है प्रभावित, समय तय किया

चंडीगढ़ पुलिस का रिटायर मुलाजिमों को फरमान:किसी भी समय पेंशन मुद्दों को लेकर न आए, काम होता है प्रभावित, समय तय किया

चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर मुलाजिम अब अपने पेंशन से जुड़े मुद्दों को लेकर किसी भी समय पेंशन ब्रांच में नहीं जा पाएंगे। विभाग का मानना है कि उनके इस तरह आने-जाने से विभाग का काम प्रभावित होता है। वहीं, अब उनके लिए वीरवार का दिन तय किया गया है। इस दौरान वह दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिल पाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में 2 पॉइंट पर फोकस किया गया है, जो इस प्रकार हैं — चंडीगढ़ पुलिस सबसे स्मार्ट चंडीगढ़ पुलिस को पूरे देश में सबसे स्मार्ट और एडवांस पुलिस माना जाता है। पुलिस का क्राइम को हल करने की दर भी सबसे अधिक है। चंडीगढ़ पुलिस में वर्तमान में 6000 से अधिक पुरुष और महिला कर्मचारी हैं। इसके अलावा, रिटायरों की संख्या भी हजारों में है। चंडीगढ़ पुलिस की अपनी रिहायशी सोसाइटी है। इसके अलावा पुलिस कॉलाेनी है। वहीं, पुलिस वालों के परिवारों के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *