लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव का चौथा दिन का उत्सव:लोक संस्कृति, कला और परंपराओं का संगम

लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव का चौथा दिन का उत्सव:लोक संस्कृति, कला और परंपराओं का संगम

लखनऊ के गोमती तट पर चल रहे ‘उत्तराखंड महोत्सव 2025’ का चौथा दिन लोक संस्कृति, कला और परंपराओं के संगम से भरपूर रहा। पं. गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन, बीरबल साहनी मार्ग पर आयोजित इस दस दिवसीय महोत्सव में लोकगीतों, नृत्यों और प्रतियोगिताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। महोत्सव का शुभारंभ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, मेजर जनरल शरद विक्रम सिंह, कर्नल सत्येंद्र नेगी और भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव का चौथा दिन सेना के वीरों को समर्पित रहा। सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने इसमें भाग लिया। इस वर्ष यह महोत्सव उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती और उत्तराखंड महापरिषद के 77वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। देशभर से 2500 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। पहाड़ी डांस आकर्षण का केंद्र बना महोत्सव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। नई पीढ़ी ने सेल्फी, रील्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के माध्यम से आयोजन को डिजिटल पहचान दी। महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में सान्वी ने प्रथम, जिनिशा ने द्वितीय और दीपा पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छोलिया नृत्य, कीर्ति बिष्ट का ‘सावरी सावरी’ पर प्रदर्शन, अवधी लोकगीत और पहाड़ी मिक्स डांस जैसी प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। ‘पाई डंडा’ नृत्य से एकता का संदेश दिया सीमान्त नगर के पुष्पा जोशी दल ने झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने ‘पाई डंडा’ नृत्य के माध्यम से वीरता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पांच दलों के बीच हुई झोड़ा प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की विविध छटाएं देखने को मिलीं।‘नाचेगा भारत’ और ‘डांस उत्तराखंड डांस सीजन-4’ के द्वितीय राउंड में विभिन्न टीमों के कलाकारों ने ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत किए। ‘वाइस ऑफ उत्तराखंड’ प्रतियोगिता में लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, दर्शन सिंह परिवाहर, बबली भंडारी और पंकज वाणगी की गायकी ने दर्शकों को भावविभोर किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *