जुआ के पास से 440 फीट केबल चोरी, केस

भास्कर न्यूज | सोनीपत क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। अब चोर जुआं से लगभग 440 फीट केबल चोरी कर ले गए। इसे निगम आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस घटना से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना गन्नौर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव जुआं में हुई। अज्ञात चोरों ने उस केबल को अपना निशाना बनाया जो गांव सिटावली के पास किसान प्रताप सिंह के खेतों से होकर गुजरती थी। केबल चोरी होने के कारण निगम को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही एरिया इंचार्ज ने तुरंत उपमंडल कार्यालय को सूचित किया। इसके बाद एसडीओ सब डिवीजन यूएचबीवीएन गन्नौर की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 136 ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मुकदमे की आगामी जांच की जिम्मेदारी मुख्य सिपाही विजय कुमार को सौंपी गई है। वहीं खरखौदा में 33 केवी मारुति लाइन से कुछ दिन पहले 2250 मीटर बिजली का तार चोरी किए गए थे। मोहाना थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया िक जुआ गांव से बिजली की केबल चोरी होने के मामले में केस दर्ज कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *