मुंगेर में मंदिर के रास्ते के लिए तोड़ा स्कूल:200 बच्चों का मध्याह्न भोजन बंद, प्रधानाध्यापिका की शिकायत  पर केस दर्ज

मुंगेर में मंदिर के रास्ते के लिए तोड़ा स्कूल:200 बच्चों का मध्याह्न भोजन बंद, प्रधानाध्यापिका की शिकायत  पर केस दर्ज

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के फुलकिया गांव में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कुछ लोगों ने जेसीबी से मध्य विद्यालय फुलकिया की चारदीवारी और किचन के दो कमरों को तोड़ दिया। सोमवार सुबह प्रधानाध्यापिका आरती विश्वकर्मा को स्कूल की पूर्वी दीवार और दो कमरे ध्वस्त मिले। इन कमरों में बच्चों का मध्याह्न भोजन बनता था। प्रधानाध्यापिका और विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव अंबिका देवी ने बरियारपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार को FIR दर्ज कर पुलिस निरीक्षण करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने निर्माण कार्य रोकने का दिया आदेश ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पीछे श्री मंगला काली मां का मंदिर निर्माणाधीन है। पहले मंदिर का रास्ता विद्यालय के पश्चिमी भाग से था। मंदिर को एनएच 80 से सीधे जोड़ने के लिए स्कूल की दीवार तोड़ी गई। पुलिस के निर्माण कार्य रोकने के आदेश के बावजूद मंगलवार को मंदिर की चारदीवारी का निर्माण जारी रहा। स्कूल में लगभग 200 बच्चे पंजीकृत हैं। पढ़ाई नए भवन में होती है। अब शिक्षक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डीपीओ आनंद वर्मा ने स्कूल भवन को अवैध तरीके से तोड़े जाने की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के फुलकिया गांव में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कुछ लोगों ने जेसीबी से मध्य विद्यालय फुलकिया की चारदीवारी और किचन के दो कमरों को तोड़ दिया। सोमवार सुबह प्रधानाध्यापिका आरती विश्वकर्मा को स्कूल की पूर्वी दीवार और दो कमरे ध्वस्त मिले। इन कमरों में बच्चों का मध्याह्न भोजन बनता था। प्रधानाध्यापिका और विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव अंबिका देवी ने बरियारपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार को FIR दर्ज कर पुलिस निरीक्षण करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने निर्माण कार्य रोकने का दिया आदेश ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पीछे श्री मंगला काली मां का मंदिर निर्माणाधीन है। पहले मंदिर का रास्ता विद्यालय के पश्चिमी भाग से था। मंदिर को एनएच 80 से सीधे जोड़ने के लिए स्कूल की दीवार तोड़ी गई। पुलिस के निर्माण कार्य रोकने के आदेश के बावजूद मंगलवार को मंदिर की चारदीवारी का निर्माण जारी रहा। स्कूल में लगभग 200 बच्चे पंजीकृत हैं। पढ़ाई नए भवन में होती है। अब शिक्षक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डीपीओ आनंद वर्मा ने स्कूल भवन को अवैध तरीके से तोड़े जाने की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *