बांका में एक बारात समारोह के दौरान किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर उसके परिजनों से मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में गांव के तीन युवकों- राजहंस, कृष्ण कुमार और सुमित कुमार पर किशोरी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। डीजे पर डांस कर रही किशोरी से छेड़छाड़ यह घटना रजौन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। किशोरी डीजे पर डांस कर रही थी। तभी तीनों युवक वहां पहुंचे और पहले डांस में शामिल हुए। फिर किशोरी के साथ बदसलूकी करने लगे। जब किशोरी के भाई ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किशोरी की मां जब बेटे को बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस में शिकायत देने पर दी धमकी किशोरी की मां ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर स्थिति में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। छह लोगों पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस रजौन थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी की मां के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बांका में एक बारात समारोह के दौरान किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर उसके परिजनों से मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में गांव के तीन युवकों- राजहंस, कृष्ण कुमार और सुमित कुमार पर किशोरी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। डीजे पर डांस कर रही किशोरी से छेड़छाड़ यह घटना रजौन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। किशोरी डीजे पर डांस कर रही थी। तभी तीनों युवक वहां पहुंचे और पहले डांस में शामिल हुए। फिर किशोरी के साथ बदसलूकी करने लगे। जब किशोरी के भाई ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किशोरी की मां जब बेटे को बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस में शिकायत देने पर दी धमकी किशोरी की मां ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर स्थिति में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। छह लोगों पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस रजौन थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी की मां के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
No tags for this post.