कोटपूतली, दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर तिरुपति होटल के सामने एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पनियाला पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल मुखराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इमरजेंसी में तैनात नर्सिंग अधीक्षक श्रीराम सरधना ने बताया कि घायलों में प्रदीप (42), लच्छू, विकास (22), भारत (42), जयदलाई और निक्कू (21 शामिल हैं। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब सभी श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।


