बेगूं क्षेत्र के हाईवे 27 पर रविवार रात करीब 8 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से आई एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक सवार को मदद करने के लिए लोग आए, इसी दौरान तीन बाइक आपस में टकरा गए और एक कार पलट गई। हादसा माडना गांव स्थित एक ढाबे के पास हुआ। टक्कर के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और क्षतिग्रस्त कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों की तत्परता से कई घायलों को तुरंत राहत मिली। सूचना मिलने पर बेगूं पुलिस के एएसआई लेखराज जाप्ते मौके पर पहुंचे। घायल लोगों को काटूंदा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को चित्तौड़गढ़ और कोटा रेफर किया गया। मृतकों और घायलों की पहचान माडना निवासी हेमराज (35) पुत्र किशनलाल गुर्जर सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस दूसरे मृतक की पहचान कर रही है। दोनों मृतकों के शव बेगूं उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम सोमवार सुबह किया जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का विस्तृत पता लगाया जा रहा है। घायलों के नाम-:


