बक्सर जिला प्रशासन आगामी छठ महापर्व को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार शाम जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से बक्सर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी और सफाई की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण में कई घाट असुरक्षित पाए गए, जिन पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण की शुरुआत नाथ बाबा घाट से हुई, जहां से जिलाधिकारी ने मोटर युक्त नाव द्वारा अहिरौली घाट, जेल घाट, सिपाही घाट और अहिल्या घाट तक का दौरा किया। बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी बोर्ड लगाने की अपील उन्होंने गंगा के जलस्तर और घाटों की वास्तविक स्थिति का बारीकी से आकलन किया। कुछ घाटों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें खतरनाक घोषित किया है।डीएम सिंह ने नगर परिषद बक्सर को सभी घाटों की साफ-सफाई, जमे हुए गाद को हटाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और बैरिकेडिंग का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व से पहले किसी भी घाट के आसपास गंदगी नहीं रहनी चाहिए, जिसके लिए सफाई अभियान तेज करने को कहा गया है।खतरनाक माने जा रहे घाटों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अंचलाधिकारी के माध्यम से गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। 24 अक्टूबर से शुरू हो रहा महापर्व जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अंचलाधिकारी के माध्यम से गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे छठ महापर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने विशेष रूप से रामरेखा घाट पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए वहां अतिरिक्त एहतियात बरतने की बात कही।एसपी ने जानकारी दी कि सभी प्रमुख घाटों पर लाइट, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ (NDRF) तथा एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। बक्सर जिला प्रशासन आगामी छठ महापर्व को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार शाम जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से बक्सर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी और सफाई की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण में कई घाट असुरक्षित पाए गए, जिन पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण की शुरुआत नाथ बाबा घाट से हुई, जहां से जिलाधिकारी ने मोटर युक्त नाव द्वारा अहिरौली घाट, जेल घाट, सिपाही घाट और अहिल्या घाट तक का दौरा किया। बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी बोर्ड लगाने की अपील उन्होंने गंगा के जलस्तर और घाटों की वास्तविक स्थिति का बारीकी से आकलन किया। कुछ घाटों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें खतरनाक घोषित किया है।डीएम सिंह ने नगर परिषद बक्सर को सभी घाटों की साफ-सफाई, जमे हुए गाद को हटाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और बैरिकेडिंग का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व से पहले किसी भी घाट के आसपास गंदगी नहीं रहनी चाहिए, जिसके लिए सफाई अभियान तेज करने को कहा गया है।खतरनाक माने जा रहे घाटों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अंचलाधिकारी के माध्यम से गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। 24 अक्टूबर से शुरू हो रहा महापर्व जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अंचलाधिकारी के माध्यम से गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे छठ महापर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने विशेष रूप से रामरेखा घाट पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए वहां अतिरिक्त एहतियात बरतने की बात कही।एसपी ने जानकारी दी कि सभी प्रमुख घाटों पर लाइट, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ (NDRF) तथा एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।


