पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या:अपराधियों ने घर के बाहर सिर में मारी गोली; 7 साल पहले बेटे का हुआ था मर्डर

पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या:अपराधियों ने घर के बाहर सिर में मारी गोली; 7 साल पहले बेटे का हुआ था मर्डर

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास की है। आनन-फानन में परिजन उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोपाल खेमका देर रात बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे। वो जैसे ही अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। अपराधी बाइक से आए थे। वारदात के बाद की 2 तस्वीर… गांधी मैदान थाने से 300 मीटर दूर वारदात गांधी मैदान थाने के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि 1 घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। छोटे भाई शंकर खेमका ने बताया कि ‘300 सौ मीटर की दूरी पर थाना है। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। हम लोग ही उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। 2 घंटे बाद गांधी मैदान थाना की पुलिस पहुंची और कहती है, हमें अभी जानकारी मिली। जबकि हमने ही सूचना दी थी। देर रात जब हम बॉडी लेकर आ गए तब SP पहुंचीं।’ ‘ये लोग लालू के राज को जंगलराज कहते हैं, जबकि आज ये लोग खुद ऑर्गनाइज तरीके से क्राइम चला रही है। पुलिस वाले आम लोगों को परेशान करते हैं। गुंडों के लिए टाइम नही है।’ ‘डीएम के ऑर्डर की अवहेलना हुई है। इसके आगे हम क्या कहेंगे। पुलिस पुंग बनी हुई है। साढ़े 11 बजे घटना हुई है। पुलिस 2 बजे के बाद पहुंची है।’ 7 साल पहले बेटे की हुई हत्या गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब गए थे, वहां से घर लौट रहे थे। वो खुद गाड़ी चला रहे थे। जैसे वो काटरुका निवास के पास पहुंचे अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वो बांकीपुर क्लब के डायरेक्टर थे। गोपाल खेमका के 2 बेटे हैं। 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या हुई थी। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी कॉटन फैक्ट्री के सामने उन्हें अपराधियों ने गोली मार दी थी। दूसरे बेटे गौरव खेमका IGIMS में डॉक्टर हैं। बेटी लंदन में रहती हैं। गोपाल खेमका का पेट्रोल पंप से लेकर फैक्ट्री और अस्पताल का बिजनेस है। घटना के बाद SSP, सिटी SP, सांसद पप्पू यादव और दूसरे लोग उनके घर पहुंचे। मौके पर FSL की टीम भी पहुंची है। बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास की है। आनन-फानन में परिजन उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोपाल खेमका देर रात बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे। वो जैसे ही अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। अपराधी बाइक से आए थे। वारदात के बाद की 2 तस्वीर… गांधी मैदान थाने से 300 मीटर दूर वारदात गांधी मैदान थाने के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि 1 घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। छोटे भाई शंकर खेमका ने बताया कि ‘300 सौ मीटर की दूरी पर थाना है। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। हम लोग ही उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। 2 घंटे बाद गांधी मैदान थाना की पुलिस पहुंची और कहती है, हमें अभी जानकारी मिली। जबकि हमने ही सूचना दी थी। देर रात जब हम बॉडी लेकर आ गए तब SP पहुंचीं।’ ‘ये लोग लालू के राज को जंगलराज कहते हैं, जबकि आज ये लोग खुद ऑर्गनाइज तरीके से क्राइम चला रही है। पुलिस वाले आम लोगों को परेशान करते हैं। गुंडों के लिए टाइम नही है।’ ‘डीएम के ऑर्डर की अवहेलना हुई है। इसके आगे हम क्या कहेंगे। पुलिस पुंग बनी हुई है। साढ़े 11 बजे घटना हुई है। पुलिस 2 बजे के बाद पहुंची है।’ 7 साल पहले बेटे की हुई हत्या गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब गए थे, वहां से घर लौट रहे थे। वो खुद गाड़ी चला रहे थे। जैसे वो काटरुका निवास के पास पहुंचे अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वो बांकीपुर क्लब के डायरेक्टर थे। गोपाल खेमका के 2 बेटे हैं। 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या हुई थी। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी कॉटन फैक्ट्री के सामने उन्हें अपराधियों ने गोली मार दी थी। दूसरे बेटे गौरव खेमका IGIMS में डॉक्टर हैं। बेटी लंदन में रहती हैं। गोपाल खेमका का पेट्रोल पंप से लेकर फैक्ट्री और अस्पताल का बिजनेस है। घटना के बाद SSP, सिटी SP, सांसद पप्पू यादव और दूसरे लोग उनके घर पहुंचे। मौके पर FSL की टीम भी पहुंची है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *