व्यवसायी ने मोरशेरवा पहाड़ी में दान किया 45 किलो का घंटा

व्यवसायी ने मोरशेरवा पहाड़ी में दान किया 45 किलो का घंटा

भास्कर न्यूज | पत्थलगडा नावाडीह के युवा व्यवसायी अनिल कुमार दांगी पिता गणेश दांगी ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में 45 किलो वजनी पीतल का घंटा भेंट किया है। उनके द्वारा दान किए गए पीतल का घंटा पहाड़ी की चोटी में नवनिर्मित मां अष्टभुजी मंदिर में लगाया गया है। वे और उनकी पत्नी रीना देवी नावाडीह मंडप में भी 15 किलो वजनी पीतल का घंटा भेंट किया है। युवा व्यवसायी के इस पहल की लोगों ने सराहना की है। अनिल कुमार ने बताया कि मोरशेरवा पहाड़ी की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। मन्नत पूरी होने के बाद वे पहाड़ी में पीतल का घंटा भेंट किए हैं। आज विधिवत पूजा अर्चना के बाद घंटे को मंदिर के प्रवेश द्वार में लगाया गया है। भास्कर न्यूज | पत्थलगडा नावाडीह के युवा व्यवसायी अनिल कुमार दांगी पिता गणेश दांगी ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में 45 किलो वजनी पीतल का घंटा भेंट किया है। उनके द्वारा दान किए गए पीतल का घंटा पहाड़ी की चोटी में नवनिर्मित मां अष्टभुजी मंदिर में लगाया गया है। वे और उनकी पत्नी रीना देवी नावाडीह मंडप में भी 15 किलो वजनी पीतल का घंटा भेंट किया है। युवा व्यवसायी के इस पहल की लोगों ने सराहना की है। अनिल कुमार ने बताया कि मोरशेरवा पहाड़ी की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। मन्नत पूरी होने के बाद वे पहाड़ी में पीतल का घंटा भेंट किए हैं। आज विधिवत पूजा अर्चना के बाद घंटे को मंदिर के प्रवेश द्वार में लगाया गया है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *