मधुबनी के 3882 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग:शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने दी जानकारी

मधुबनी के 3882 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग:शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने दी जानकारी

मधुबनी जिले के सभी 3882 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कुल 17,164 मतदान कर्मियों (सुरक्षित कर्मियों सहित) की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, सभी मतदान केंद्रों पर PSL (पोलिंग स्टेशन लोकेशन) के आधार पर बल तैनात किया गया है। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 1-2 मतदान केंद्र वाले PSL के लिए 1-3 CAPF बल, 3-4 मतदान केंद्र वाले PSL के लिए 1-3 CAPF और 1-3 DAP बल, तथा 4 से अधिक मतदान केंद्र वाले PSL के लिए 1-3 CAPF और 2-6 DAP बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, चुनाव के दिन बाइक पेट्रोलिंग, रिवर पेट्रोलिंग और अश्वरोही दस्ता भी तैनात रहेगा। इसके लिए 51 जोनल दंडाधिकारी और 415 सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अब तक 1300 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को जारी अंतिम एकीकृत मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल 31,23,747 मतदाता हैं। इनमें 16,55,417 पुरुष, 14,68,190 महिला और 14 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मधुबनी जिले के सभी 3882 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कुल 17,164 मतदान कर्मियों (सुरक्षित कर्मियों सहित) की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, सभी मतदान केंद्रों पर PSL (पोलिंग स्टेशन लोकेशन) के आधार पर बल तैनात किया गया है। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 1-2 मतदान केंद्र वाले PSL के लिए 1-3 CAPF बल, 3-4 मतदान केंद्र वाले PSL के लिए 1-3 CAPF और 1-3 DAP बल, तथा 4 से अधिक मतदान केंद्र वाले PSL के लिए 1-3 CAPF और 2-6 DAP बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, चुनाव के दिन बाइक पेट्रोलिंग, रिवर पेट्रोलिंग और अश्वरोही दस्ता भी तैनात रहेगा। इसके लिए 51 जोनल दंडाधिकारी और 415 सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अब तक 1300 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को जारी अंतिम एकीकृत मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल 31,23,747 मतदाता हैं। इनमें 16,55,417 पुरुष, 14,68,190 महिला और 14 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *