किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को देवघाट खगड़ा दुर्गा मंदिर के पास नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देख तुरंत सदर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव नीले रंग के सूट और मेहरून रंग के पायजामे में था। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह क्षेत्र दुर्गा मंदिर होने के कारण अक्सर लोगों की आवाजाही रहती है। शव कई घंटों से पानी में होने का अनुमान है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को देवघाट खगड़ा दुर्गा मंदिर के पास नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देख तुरंत सदर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव नीले रंग के सूट और मेहरून रंग के पायजामे में था। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह क्षेत्र दुर्गा मंदिर होने के कारण अक्सर लोगों की आवाजाही रहती है। शव कई घंटों से पानी में होने का अनुमान है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।


