रामपुर में भाकियू ने किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, धरना देकर उठाईं समस्याओं के समाधान की मांग

रामपुर में भाकियू ने किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, धरना देकर उठाईं समस्याओं के समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने रामपुर में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और वहीं टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया।जिलेभर के भाकियू कार्यकर्ता पहले प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और फिर सामने पार्क में अलग-अलग गांवों के नाम से टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, उनका यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने सरकारी अमले पर लापरवाही का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि जनपद में छुट्टा पशुओं की भरमार है, जो फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन सरकारी विभाग उन्हें पकड़वाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसके अलावा, अली नगर जनूबी से शाहबाद रोड को जोड़ने वाला सर्विस रोड अभी तक अधूरा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। अजीतपुर आबादी से होकर अलीनगर जनूबी, मड़ैयान बल्लू, नसरत नगर, अब्बासनगर, कल्याणपुर पट्टी समेत कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें भी खराब हालत में हैं। अटरिया के जंगल में कोसी नदी के किनारे बना बांध भी अधूरा पड़ा है। निजी नलकूपों को बिजली आपूर्ति में भी समस्याएँ आ रही हैं। किसानों ने दाखिल खारिज और खतौनियों में अंश निर्धारण/दुरुस्तीकरण समय पर न होने की शिकायत की। साथ ही, तहसील और विकास खंड कार्यालयों में जन्म प्रमाण पत्र न बन पाने की समस्या भी उठाई गई। ज्ञापन में मेघांगला कदीम में बिजली की लाइन सही कराने की विशेष मांग भी शामिल थी।
इस धरने में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में हसीब अहमद, दरबारी लाल शर्मा, दरियाव सिंह यादव, मनजीत सिंह अटवाल, राजपाल सिंह चौधरी, रामकुमार यादव, मुस्तकीम, अमृतपाल सिंह भिंडर, वजीर सिंह, लखविंदर सिंह गिल, प्रताप सिंह, गुलमोहर सिंह, प्रमोद यादव, विनोद यादव, साबिर अली, चौधरी अजीत सिंह, राहत खान, बजरंगी वाला, रामदास मोरिया, रचना चौहान, रफीक अहमद, राजवीर सिंह यादव, सतनाम सिंह, सलामत और जान मोहम्मद तालिब आदि शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *