वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम भी कई चुनाव हारे, लेकिन कभी रोना-धोना नहीं किया। हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। हमने हमेशा नतीजों का स्वागत किया। रिजिजू ने कहा- राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। संसद के समय राहुल चुपके से विदेश निकल जाते हैं। उनको विदेश से जो प्रेरणा मिलती है उसी को लेकर यहां आते हैं और आपका समय बर्बाद करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा- ऐसा नकली फोटोग्राफ पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी बोलती रहती है। बिहार में कल चुनाव है। वे ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा लेकर आ रहे हैं। उन्होंने जो प्रजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल बोलते हैं कि एटम बम फूटने वाला है। ये बम फटता क्यों नहीं है? राहुल ने कहा- हरियाणा की तरह बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में आज 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट काट दिए गए हैं। राहुल ने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके। उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। राहुल ने भाजपा और चुनाव आयोग पर और भी कई आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ें…
राहुल के आरोपों पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस:रिजिजू बोले- हम चुनाव हारने पर रोना-धोना नहीं करते, राहुल का एटम बम कभी नहीं फटता


