ड्राफ्ट मतदाता सूची में छूट रहे पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने मध्य विधानसभा क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की पहल की। प्रत्येक बूथ पर 250 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य डॉ नीरज सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर कम से कम 250 नए मतदाताओं को जोड़ना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता सीधे घरों तक पहुंचकर पात्र नागरिकों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। रफी अहमद किदवई वार्ड में फॉर्म-6 भरवाए गए अभियान के तहत रफी अहमद किदवई वार्ड अंतर्गत स्कॉलर्स होम पोलिंग क्षेत्र के बूथ संख्या 332, 333, 334 और 335 पर घर-घर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान नए मतदाताओं से फार्म-6 भरवाए गए, जबकि नाम हटाने या संशोधन से संबंधित फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की जानकारी भी नागरिकों को दी गई। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी तेज हुई कवायद मध्य विधानसभा के साथ-साथ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जानकीपुरम स्थित वार्ड द्वितीय में भी अभियान चलाया गया। यहां बूथ संख्या 411, 412 और 414 पर कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क कर पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवाए और मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। लोकतंत्र मजबूत करने की अपील डॉ नीरज सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सुनिश्चित करें और इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, ताकि हर योग्य नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रह सके।


