पंजाब के अमृतसर में भाजपा महिला पार्षद की रेकी अज्ञात युवकों द्वारा की जा रही है। उनके अनुसार बीते दिनों तरनतारन उप-चुनावों में प्रचार पर गई थी। इसके बाद से ही कुछ अज्ञात युवकों की तरफ से उनकी लगातार रेकी हो रही है। महिला पार्षद ने थाना सदर में इसे लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई है। वार्ड नंबर 10 की भाजपा महिला पार्षद श्रुति विज ने जानकारी दी कि बीते सप्ताह वह तरनतारन में उप-चुनावों में भाजपा की तरफ से प्रचार के लिए गई थी। वे सामान्य तौर पर काम कर रही थी, तभी तीन दिन पहले ही उनके पड़ोसियों ने जानकारी दी कि कुछ अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर गली में बार बार चक्कर लगा रहे हैं। शक्की युवकों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पार्षद ने बताया कि वे मून एवेन्यू स्थित उनके घर के बाहर भी कई बार आकर रुके। ये सिलसिला रुका नहीं। अगले ही दिन उनके पति छत पर खड़े थे। उन्होंने भी युवकों को चक्कर लगाते हुए देखा। वे कभी गली के एक कोने पर जाते तो कभी उनके घर के बाहर खड़े हो रहे थे। भाजपा पार्षद की तरफ से की गई शिकायत- पुलिस ने जांच करवाई शुरू पार्षद श्रुति विज ने जानकारी दी कि मामला सामने आने के बाद अब वह थाना सदर पहुंची हैं। यहां उन्होंने एसएचओ किरनदीप सिंह को इसकी शिकायत भी दी है। उन्होंने सब इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह को मामले की जांच सौंपी है। आश्वासन दिलाया है कि इलाके में पुलिस गश्त तो बढ़ाया जाएगा और इलाके की सुरक्षा को पुख्ता किया जाएगा।


