हाजीपुर में BJP नेता के भाई की लाश मिली:गला रेता हुआ है, खून से सनी बॉडी; परिवार बोला- कई दिनों से डिप्रेशन में थे

हाजीपुर में BJP नेता के भाई की लाश मिली:गला रेता हुआ है, खून से सनी बॉडी; परिवार बोला- कई दिनों से डिप्रेशन में थे

हाजीपुर शहर में भाजपा नेता के भाई और दवा कारोबारी राजीव कुमार का शव उनके नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास पर मिला है। उनका गला रेता हुआ था और शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर SDPO सुबोध कुमार ने नगर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। SDPO ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, क्योंकि जिस तरह से गला रेता गया है, वह असामान्य है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राजीव कुमार पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और पत्नी के स्कूल जाने के बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… विधायक भी मौके पर पहुंचे मृतक राजीव कुमार के बड़े भाई अजित सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। घटना की जानकारी मिलने पर हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह भी राजीव कुमार के आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मृतक के बेटे और अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। सदर SDPO-1 सुबोध कुमार ने बताया सुबह सूचना मिली, घर के ही सदस्य ने फोन कर बताया कि दवा व्यवसायी सुबोध कुमार गला रेतकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। हाजीपुर शहर में भाजपा नेता के भाई और दवा कारोबारी राजीव कुमार का शव उनके नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास पर मिला है। उनका गला रेता हुआ था और शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर SDPO सुबोध कुमार ने नगर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। SDPO ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, क्योंकि जिस तरह से गला रेता गया है, वह असामान्य है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राजीव कुमार पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और पत्नी के स्कूल जाने के बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… विधायक भी मौके पर पहुंचे मृतक राजीव कुमार के बड़े भाई अजित सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। घटना की जानकारी मिलने पर हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह भी राजीव कुमार के आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मृतक के बेटे और अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। सदर SDPO-1 सुबोध कुमार ने बताया सुबह सूचना मिली, घर के ही सदस्य ने फोन कर बताया कि दवा व्यवसायी सुबोध कुमार गला रेतकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *