तेजस्वी यादव और महुआ विधायक पर FIR दर्ज:पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने पर भाजपा आक्रामक, कहा– यह बिहारियों की भावनाओं पर चोट

तेजस्वी यादव और महुआ विधायक पर FIR दर्ज:पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने पर भाजपा आक्रामक, कहा– यह बिहारियों की भावनाओं पर चोट

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के मंच से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहा गया है। जिसके बाद भाजपा ने तेजस्वी यादव और महुआ विधायक मुकेश कुमार रोशन के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने दी है। कृष्ण सिंह कल्लू ने आरोप लगाया कि बिहार अधिकार यात्रा के दौरान आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताश्री को गालियां दी गईं। जनसभा में आरएसएस के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए गए। इसी आधार पर उन्होंने दोनों नेताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए FIR दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं का तेजस्वी यादव पर पलटवार इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, हम लालू जी का जंगलराज कहते हैं तो वे नाराज़ हो जाते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लालू के राजकुमार तेजस्वी यादव के मंच से गालियां दी जाती हैं। आप लोग सुधरने वाले नहीं हैं, बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। तेजस्वी यादव जी, ये आपको महंगा पड़ेगा- विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने वीडियो जारी तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव जी की सभा में प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता को जो गाली दी गई, यह इनके संस्कारों को दिखा रही है। जंगलराज का युवराज बिहार में गुंडाराज स्थापित करना चाहता है। वह इस तरह के लोगों के मनोबल को बढ़ा रहा है। मां-बहनों को गाली देना ही तेजस्वी का संस्कार- सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी यादव को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव के मंच से, उनकी मौजूदगी में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माताश्री को गाली दी गई। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतंत्र का भी घोर अपमान है। 14 करोड़ बिहारियों की भावनाओं पर कर रहे चोट- नित्यानंद राय नित्यानंद राय ने X पर लिखा- ‘गाली-गलौज में पीएचडी हासिल कर चुके तेजस्वी यादव और उनके गुर्गों का एक और शर्मनाक करतूत। यह गाली दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ हार की बौखलाहट में है। नित्यानंद राय ने आगे कहा, तेजस्वी यादव और राजद वाले याद रखो आपका संस्कार, आपका चरित्र सड़क पर है। देश और बिहार के लोग देख रहे हैं। करारा जवाब मिलेगा। अब पानी सर से ऊपर गुजर रहा है। 14 करोड़ बिहारियों की भावनाओं पर चोट करना बहुत महंगा पड़ेगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के मंच से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहा गया है। जिसके बाद भाजपा ने तेजस्वी यादव और महुआ विधायक मुकेश कुमार रोशन के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने दी है। कृष्ण सिंह कल्लू ने आरोप लगाया कि बिहार अधिकार यात्रा के दौरान आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताश्री को गालियां दी गईं। जनसभा में आरएसएस के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए गए। इसी आधार पर उन्होंने दोनों नेताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए FIR दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं का तेजस्वी यादव पर पलटवार इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, हम लालू जी का जंगलराज कहते हैं तो वे नाराज़ हो जाते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लालू के राजकुमार तेजस्वी यादव के मंच से गालियां दी जाती हैं। आप लोग सुधरने वाले नहीं हैं, बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। तेजस्वी यादव जी, ये आपको महंगा पड़ेगा- विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने वीडियो जारी तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव जी की सभा में प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता को जो गाली दी गई, यह इनके संस्कारों को दिखा रही है। जंगलराज का युवराज बिहार में गुंडाराज स्थापित करना चाहता है। वह इस तरह के लोगों के मनोबल को बढ़ा रहा है। मां-बहनों को गाली देना ही तेजस्वी का संस्कार- सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी यादव को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव के मंच से, उनकी मौजूदगी में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माताश्री को गाली दी गई। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतंत्र का भी घोर अपमान है। 14 करोड़ बिहारियों की भावनाओं पर कर रहे चोट- नित्यानंद राय नित्यानंद राय ने X पर लिखा- ‘गाली-गलौज में पीएचडी हासिल कर चुके तेजस्वी यादव और उनके गुर्गों का एक और शर्मनाक करतूत। यह गाली दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ हार की बौखलाहट में है। नित्यानंद राय ने आगे कहा, तेजस्वी यादव और राजद वाले याद रखो आपका संस्कार, आपका चरित्र सड़क पर है। देश और बिहार के लोग देख रहे हैं। करारा जवाब मिलेगा। अब पानी सर से ऊपर गुजर रहा है। 14 करोड़ बिहारियों की भावनाओं पर चोट करना बहुत महंगा पड़ेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *