भाजपा इंदौर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित:मंत्री तुलसी सिलावट का दिखा दबदबा, विधायक मनोज पटेल के समर्थकों कम जगह मिली

विधायकों की खींचतान की वजह से लंबे से अटकी भाजपा इंदौर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। अंतर दयाल को जिला अध्यक्ष बनाने की कोशिश फेल होने के बाद मंत्री तुलसी सिलावट की नजर महामंत्री पद पर थी और वे अपनी जिद पूरी करने में सफल रहे। इसी तरह मधु वर्मा, रामस्वरूप गहलोत को महामंत्री बनाना चाहते थे, जिसमें वे सफल रहे। सूची में मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थकों को पूरी तरह से एडजस्ट किया गया है। अब मिली जिराती को तवज्जो
भाजपा की नगर कार्यकारिणी में जीतू जिराती को बिल्कुल ही तवज्जो नहीं दी गई थी, लेकिन ग्रामीण में उनके कई समर्थक शामिल किए गए हैं। जिराती के समर्थक अश्विन पटेल, अजय यादव सहित कई और नाम सूची में शामिल हैं। मनोज पटेल के भी कई समर्थकों निलेश उपाध्याय, जालम सिंह सोलंकी, कुसुम रूप सिंह चौहान आदि को सूची में स्थान मिला है, लेकिन जैसा वे चाहते थे वैसा नहीं हो पाया। तुलसी सिलावट जहां महामंत्री पद पर कब्जा जमाने में सफल हुए हैं, वहीं भारत सिंह सोलंकी सहित कुछ और नाम भी सूची में शामिल हैं। खास बात यह कि जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने प्रीतेश शर्मा सहित कई समर्थकों को स्थान दिया है। मंत्री विजयवर्गीय समर्थक पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा भी पवन पटेल, पीयूष विजयवर्गीय जैसे समर्थकों को कार्यकारिणी में शामिल कराने में सफल रहे हैं। इस कारण लेट हुई थी सूची
इंदौर ग्रामीण की सूची में देरी का कारण देपालपुर के विधायक मनोज पटेल और महू की विधायक उषा ठाकुर के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी रहे हैं। तीनों अपने-अपने समर्थकों का नाम शामिल कराने के लिए अड़े हुए थे। सबसे ज्यादा टसल महू में ही थी, क्योंकि वहां से उषा ठाकुर के साथ ही विजयवर्गीय भी अपने समर्थकों के नाम दे रहे थे। इधर, उषा ठाकुर का कहना था कि जो लोग मेरे चुनाव में काम करते आ रहे हैं, उन्हें किसी भी तरह शामिल किया जाए। इधर, जीतू जिराती भी अपने समर्थकों को एडजस्ट करने में लगे थे, क्योंकि नगर कार्यकारिणी में उन्हें जगह नहीं दी गई थी। उपाध्यक्ष पद के लिए कौन किसका समर्थक
उपाध्यक्ष बनाए गए भारत सिंह चौहान सांवेर से हैं और सिलावट के करीबी है। दिलीप चौधरी भी सांवेर के हैं और सिलावट के ही करीबी है। विनोद जाट मानपुर के होकर सांसद कविता पाटीदार के करीबी है। लीला संतोष पाटीदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की करीबी है। पवन सिंह पटेल देपालपुर से होकर मंत्री विजयवर्गीय और श्रवण चावड़ा के करीबी है। वहीं सत्यनारायण पटेल देपालपुर के होकर मनोज पटेल के समर्थक है। वहीं धर्मेंद्र वर्मा राउ विधानसभा से होकर मधु वर्मा के समर्थक है। मित्तल एक बार फिर कोषाध्यक्ष बने
हेमचंद मित्तल एक बार फिर कोषाध्यक्ष बने हैं और यह पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर के समय से ही इस पद पर थे। कार्यालय मंत्री पर मुकेश जरिया है जो उषा ठाकुर के करीबी है। वहीं मीडिया प्रभारी विनोद चंदानी है जो सांसद शंकर लालवानी से जुड़े हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *