मधेपुरा में होली की खरीदारी कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गला रेत हत्या कर शव को फेंक दिया। मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड 14 निवासी 48 वर्षीय बुधु यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि वे गुरुवार शाम करीब 6 बजे कुमारखंड बाजार से होली की खरीदारी और दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुखासन हाट से आगे स्थित सामुदायिक भवन के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और शव को बांस बिट्टी में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया अनिल ऋषिदेव ने बेलारी थानाध्यक्ष राजू कुमार को सूचित किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। चूंकि हत्या कुमारखंड थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए कुमारखंड पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। घटनास्थल से एक अज्ञात बाइक भी बरामद हुई है। जांच में जुटी पुलिस कुमारखंड थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेजा जा रहा है और मामले की जांच जारी है। किसी से नहीं थी दुश्मनी स्थानीय लोगों के अनुसार बुधु यादव एक साधारण किसान थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। उनकी हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग हत्या के पीछे की वजह जानने को बेचैन हैं, क्योंकि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है। मधेपुरा में होली की खरीदारी कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गला रेत हत्या कर शव को फेंक दिया। मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड 14 निवासी 48 वर्षीय बुधु यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि वे गुरुवार शाम करीब 6 बजे कुमारखंड बाजार से होली की खरीदारी और दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुखासन हाट से आगे स्थित सामुदायिक भवन के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और शव को बांस बिट्टी में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया अनिल ऋषिदेव ने बेलारी थानाध्यक्ष राजू कुमार को सूचित किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। चूंकि हत्या कुमारखंड थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए कुमारखंड पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। घटनास्थल से एक अज्ञात बाइक भी बरामद हुई है। जांच में जुटी पुलिस कुमारखंड थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेजा जा रहा है और मामले की जांच जारी है। किसी से नहीं थी दुश्मनी स्थानीय लोगों के अनुसार बुधु यादव एक साधारण किसान थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। उनकी हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग हत्या के पीछे की वजह जानने को बेचैन हैं, क्योंकि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है।
No tags for this post.