मुहर्रम के मद्देनजर चल रही वाहन जांच के दौरान शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला की घटना सामने आई है। बिना हेलमेट और नंबर प्लेट के बाइक चला रहे दो युवकों को रोका गया थाो। इससे नाराज होकर दोनों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। इस हमले में एक एसआई का हाथ टूट गया और अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बाइक का चालान काटा, पुलिस से की मारपीट पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक नीली बाइक (पीछे नंबर BR09AC2643) को रोका गया। बाइक पर सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे और आगे नंबर प्लेट भी नहीं था। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रोहित कुमार और मोहित सिंह बताया, जो खगड़िया जिले के रहीमपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने नियम उल्लंघन को लेकर बाइक का चालान काटा और दोनों को थाना लाया। तभी दोनों युवक आपा खो बैठे और थानाध्यक्ष से गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। मारपीट में SI का हाथ टूटा, अन्य कर्मी भी घायल बीच-बचाव करने पहुंचे अवर निरीक्षक भोला सिंह, चंदेश्वर सिंह आजाद, चालक सिपाही आनंद राज तिवारी और चौकीदार रघुनाथ सिंह पर दोनों भाइयों ने हमला कर दिया। इस दौरान SI भोला सिंह का दाहिना हाथ टूट गया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। सभी घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, लापरवाही से वाहन चलाना और बीएनएस की कई धाराओं के तहत मुफस्सिल थाना कांड संख्या 235/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मुहर्रम के मद्देनजर चल रही वाहन जांच के दौरान शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला की घटना सामने आई है। बिना हेलमेट और नंबर प्लेट के बाइक चला रहे दो युवकों को रोका गया थाो। इससे नाराज होकर दोनों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। इस हमले में एक एसआई का हाथ टूट गया और अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बाइक का चालान काटा, पुलिस से की मारपीट पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक नीली बाइक (पीछे नंबर BR09AC2643) को रोका गया। बाइक पर सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे और आगे नंबर प्लेट भी नहीं था। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रोहित कुमार और मोहित सिंह बताया, जो खगड़िया जिले के रहीमपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने नियम उल्लंघन को लेकर बाइक का चालान काटा और दोनों को थाना लाया। तभी दोनों युवक आपा खो बैठे और थानाध्यक्ष से गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। मारपीट में SI का हाथ टूटा, अन्य कर्मी भी घायल बीच-बचाव करने पहुंचे अवर निरीक्षक भोला सिंह, चंदेश्वर सिंह आजाद, चालक सिपाही आनंद राज तिवारी और चौकीदार रघुनाथ सिंह पर दोनों भाइयों ने हमला कर दिया। इस दौरान SI भोला सिंह का दाहिना हाथ टूट गया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। सभी घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, लापरवाही से वाहन चलाना और बीएनएस की कई धाराओं के तहत मुफस्सिल थाना कांड संख्या 235/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
No tags for this post.