भागलपुर में हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा:हादसे में घायल हुए जेसीबी इंजीनियर, ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे

भागलपुर में हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा:हादसे में घायल हुए जेसीबी इंजीनियर, ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे

भागलपुर में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में जेसीबी इंजीनियर प्रेम शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घोघा थाना क्षेत्र के एनएच-80 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी प्रेम शंकर के रूप में हुई है। वह पेशे से जेसीबी इंजीनियर हैं और पिछले एक साल से भागलपुर जिले के घोघा क्षेत्र में रहकर काम कर रहे थे। प्रेम शंकर ने अस्पताल में बताया कि वह मंगलवार रात काम खत्म कर अपनी बाइक से घोघा स्थित अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-80 पर पीछे से आ रहे एक हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे। हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घोघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कहलगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार हाईवा चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने एनएच-80 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। भागलपुर में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में जेसीबी इंजीनियर प्रेम शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घोघा थाना क्षेत्र के एनएच-80 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी प्रेम शंकर के रूप में हुई है। वह पेशे से जेसीबी इंजीनियर हैं और पिछले एक साल से भागलपुर जिले के घोघा क्षेत्र में रहकर काम कर रहे थे। प्रेम शंकर ने अस्पताल में बताया कि वह मंगलवार रात काम खत्म कर अपनी बाइक से घोघा स्थित अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-80 पर पीछे से आ रहे एक हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे। हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घोघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कहलगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार हाईवा चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने एनएच-80 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *