Bihar Rain Alert: पछुआ हवाओं ने बिहार में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया चार दिनों का अलर्ट

Bihar Rain Alert: पछुआ हवाओं ने बिहार में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया चार दिनों का अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में निरंतर बारिश हो रही है। बिहार के साथ साथ झारखंड में भी हो रही भारी बारिश के कारण बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर अगले चार दिनों का अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसका असर प्रदेश के सभी 38 जिलों में दिखेगा। शनिवार को मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पछुआ हवाओं में नमी के कारण बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं में नमी की अधिकता के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना बनी है। इसके कारण ही अगले तीन से चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इन जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, विशेषकर खेतों, खुले मैदानों और ऊंची जगहों पर जाने से परहेज करने को कहा है।

तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

बिहार के कई जिलों में हो रही निरंतर बारिश के कारण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें… Bihar Rain Alert: बिहार के इन दो जिलों में होगी तीन घंटे तक झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *