नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सुपौल से है। यहां घर में आग लगने से भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग ने आसपास के 6 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 18 मवेशी जिंदा जल गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. आग में जिंदा जलने से भाई-बहन की मौत सुपौल में घर में आग लगने से भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग ने आसपास के 6 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 18 मवेशी जिंदा जल गए। घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। मृतकों की पहचान भीखन सरदार के पोते मानव कुमार (10) और पोती साक्षी कुमारी (12) के रूप में हुई है। घटना सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के मुरली वार्ड नंबर 6 की है। पूरी खबर पढ़ें 2. 9 जिलों में चला बुलडोजर, मोतिहारी में 6 मकान गिराए गए बिहार में नई सरकार बनने के साथ बुलडोजर एक्शन जारी है। राज्य के 9 जिले पटना, गोपालगंज, छपरा, मोतिहारी, भागलपुर, समस्तीपुर, नालंदा, कटिहार और बेगूसराय में सुबह से बुलडोजर चल रहा है। मोतिहारी में 6 पक्के मकानों को गिराया गया है। नालंदा की बिहार शरीफ नगर निगम के सोहसराय इलाके से भी आज अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर लगे शेड और चबूतरों को हथौड़े से तोड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें 3. तेजस्वी के बंगले को लेकर सवाल पर भड़के भाई वीरेंद्र राजद सुप्रीमो लालू यादव का महुआबाग वाला बंगला अब राजनीति का नया मुद्दा बन गया है। सत्ता पक्ष की पार्टी भाजपा, जेडीयू लगातार निशाना साध रही है। बीजेपी ने तो इस बंगले को भ्रष्टाचार से जोड़कर कई आरोप लगाए हैं। जबकि राजद और कांग्रेस ने उनके आरोपों को बेबुनियाद और आधारहीन बताया है। पूरी खबर पढ़ें 4. पूरी कार जल गई, बाल-बाल बचा PMCH का डॉक्टर पटना में बुधवार को PMCH के हड्डी विशेषज्ञ डॉ. सौरव कुमार की बाल-बाल जान बची। वो अस्पताल से गाड़ी स्टार्ट कर के अपने घर बोरिंग रोड की ओर जा रहे थे। कार स्टार्ट करते ही उन्हें स्मेल आई। वो तुरंत गाड़ी से उतर गए। उनके उतरते ही गाड़ी धू-धू कर जल उठी। बताया जा रहा है कि गाड़ी से डीजल लीक हो रहा था। जिसकी वजह से गाड़ी स्टार्ट होते ही आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें 5. मुंगेर में मंडप से LLB का एग्जाम देने मुंगेर पहुंची दुल्हन मुंगेर में शादी के मंडप से दुल्हन एग्जाम सेंटर आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज पहुंची। परीक्षा खत्म होने के बाद दूल्हे के साथ दुल्हन ससुराल पहुंची। फिर शाम में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। दरअसल, बांका जिले के राजगृह बुद्ध कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा की बेटी संजना शर्मा (दुल्हन) LLB चौथे सेमेस्टर की छात्रा है। एक दिसंबर को उसकी शादी पटना जिले के खुसरूपुर निवासी जगन्नाथ शर्मा के बेटे सत्य प्रकाश से हुई। पूरी खबर पढ़ें 6. यूपी की टीचर की बिहार में गोली मारकर हत्या यूपी की टीचर की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अररिया जिले के खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय की टीचर शिवानी कुमारी (28) को बदमाशों ने स्कूल जाने के दौरान गोली मारी है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। खेत में काम रहे किसान सुधीर यादव ने बताया कि वो स्कूटी से जा रही थीं। तभी बाइक से 2 लड़के आए और पास से गोली मार कर भाग गए। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी। पूरी खबर पढ़ें 7. राज्यपाल बोले- 5 साल में 1 करोड़ रोजगार दिए जाएंगे बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। 11.30 बजे राज्यपाल ने जैसे ही बोलना शुरू किया माइक खराब हो गया। इस दौरान वे अभिभाषण देते रहे। माइक खराब होने के दौरान CM और डिप्टी CM आगे पीछे देखने लगे। 5 मिनट बाद राज्यपाल ने कहा कि मैं थोड़ा जोर से बोल देता हूं। पूरी खबर पढ़ें 8. छपरा में एनकाउंटर, शराब माफिया को दौड़ाकर मारी गोली बिहार में नई सरकार के गठन होने के साथ ही पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में है। छपरा में मांझी में पुलिस ने शराब माफिया का हाफ एनकाउंटर किया है। शराब माफिया अजय राय पुलिस की गोली से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि वो मांझी इलाके में शराब की खेप उतरवा रहा था। पूरी खबर पढ़ें 9. हाजीपुर में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, छत से फेंका हाजीपुर में भीड़ ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। छत पर 4 से 5 लड़कों ने घेरकर पीटा। इसके बाद उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया। कुत्ते से कटवाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। ये मारपीट एक दिसंबर को राजेंद्र चौक के पास हुई। इसका वीडियो आज सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 10. PMCH में OPD ठप, मरीज के परिजन-डॉक्टर्स में मारपीट प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में एक PMCH में डॉक्टर्स ने OPD सेवा ठप कर दी है। इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, इमरजेंसी सेवा चालू है। दरअसल, बुधवार की सुबह एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टर्स की लापरवाही बताते हुए हंगामा किया। पूरी खबर पढ़ें 11. AAP सांसद ने कहा- बिहार में PM करोड़ों की बोली लगाते हैं संसद में AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग बोले- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहना चाहता हूं कि जब बिहार में इलेक्शन होते हैं, तब तो आप बोलियां लगाते हैं कि 50 हजार करोड़ दूं, 70 हजार करोड़ दूं, 80 हजार करोड़ दूं या 90 हजार करोड़। एक तरफ पंजाब वह राज्य है, जिसने देश की आजादी के लिए और इस देश के अनाज भंडार भरने के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया हो। उस प्रदेश को मुश्किल समय में अपने हालात पर छोड़ देना मुझे लगता है कि इससे ज्यादा भेदभाव नहीं हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें 12. ‘पति अगर आवारा है तो कंडोम ही सहारा है’ समस्तीपुर में 1 दिसंबर को एड्स दिवस पर सिविल सर्जन के सामने ‘परदेश नहीं जाना बलम जी, एड्स नहीं लाना बलम जी’, ‘अगर पति आवारा है तो कंडोम ही सहारा है’ जैसे नारे लगाए गए। ये नारे सदर अस्पताल में एचआईवी काउंसलर विजय कुमार मंडल लगवा रहे थे। नर्सिंग स्कूल की छात्राओं की ओर से लगाए गए नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 13. पटना में सादे लिबास में एक्टिव हुई महिला फोर्स पटना के अंदर स्कूल, कॉलेज के बाहर और भीड़भाड़ वाले इलाके में महिला फोर्स एक्टिव हो गई है। सादे लिबास में महिला फोर्स वैसे मनचलों पर निगाह रख रही है, जो स्कूल, कॉलेज में छुट्टी के बाद गेट पर छात्राओं को परेशान करने और छेड़छाड़ की नीयत से खड़े रहते हैं। ऐसे मनचलों से निबटने के लिए अलग से जुलाई महीने में शक्ति सुरक्षा दल का गठन किया गया था। जिसके कार्य का अब असर भी होने लगा है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. राज्यपाल का माइक खराब, यूजर्स बोले- ‘साउंड चोरी हो गया’ बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल मो.आरिफ खान के अभिभाषण के दौरान माइक खराब हो गया। करीब 5 मिनट तक काफी परेशानी हुई, कभी माइक म्यूट हो जाता तो कभी आवाज धीमी हो जाती। इस दौरान सदन में बैठे CM से लेकर सभी नेता हैरान परेशान दिखे। वहीं, राज्यपाल मो.आरिफ खान भी परेशान हो गए। हालांकि उन्होंने साउंड प्रॉब्लम के बीच भी अपना अभिभाषण जारी रखा। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल सुबह-शाम कई जिलों में देखने को मिलेगा कोहरा कल यानी गुरुवार को सुबह और शाम कई जिलों में कोहरा देखने को मिलेगा। साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों के न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सुपौल से है। यहां घर में आग लगने से भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग ने आसपास के 6 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 18 मवेशी जिंदा जल गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. आग में जिंदा जलने से भाई-बहन की मौत सुपौल में घर में आग लगने से भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग ने आसपास के 6 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 18 मवेशी जिंदा जल गए। घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। मृतकों की पहचान भीखन सरदार के पोते मानव कुमार (10) और पोती साक्षी कुमारी (12) के रूप में हुई है। घटना सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के मुरली वार्ड नंबर 6 की है। पूरी खबर पढ़ें 2. 9 जिलों में चला बुलडोजर, मोतिहारी में 6 मकान गिराए गए बिहार में नई सरकार बनने के साथ बुलडोजर एक्शन जारी है। राज्य के 9 जिले पटना, गोपालगंज, छपरा, मोतिहारी, भागलपुर, समस्तीपुर, नालंदा, कटिहार और बेगूसराय में सुबह से बुलडोजर चल रहा है। मोतिहारी में 6 पक्के मकानों को गिराया गया है। नालंदा की बिहार शरीफ नगर निगम के सोहसराय इलाके से भी आज अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर लगे शेड और चबूतरों को हथौड़े से तोड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें 3. तेजस्वी के बंगले को लेकर सवाल पर भड़के भाई वीरेंद्र राजद सुप्रीमो लालू यादव का महुआबाग वाला बंगला अब राजनीति का नया मुद्दा बन गया है। सत्ता पक्ष की पार्टी भाजपा, जेडीयू लगातार निशाना साध रही है। बीजेपी ने तो इस बंगले को भ्रष्टाचार से जोड़कर कई आरोप लगाए हैं। जबकि राजद और कांग्रेस ने उनके आरोपों को बेबुनियाद और आधारहीन बताया है। पूरी खबर पढ़ें 4. पूरी कार जल गई, बाल-बाल बचा PMCH का डॉक्टर पटना में बुधवार को PMCH के हड्डी विशेषज्ञ डॉ. सौरव कुमार की बाल-बाल जान बची। वो अस्पताल से गाड़ी स्टार्ट कर के अपने घर बोरिंग रोड की ओर जा रहे थे। कार स्टार्ट करते ही उन्हें स्मेल आई। वो तुरंत गाड़ी से उतर गए। उनके उतरते ही गाड़ी धू-धू कर जल उठी। बताया जा रहा है कि गाड़ी से डीजल लीक हो रहा था। जिसकी वजह से गाड़ी स्टार्ट होते ही आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें 5. मुंगेर में मंडप से LLB का एग्जाम देने मुंगेर पहुंची दुल्हन मुंगेर में शादी के मंडप से दुल्हन एग्जाम सेंटर आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज पहुंची। परीक्षा खत्म होने के बाद दूल्हे के साथ दुल्हन ससुराल पहुंची। फिर शाम में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। दरअसल, बांका जिले के राजगृह बुद्ध कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा की बेटी संजना शर्मा (दुल्हन) LLB चौथे सेमेस्टर की छात्रा है। एक दिसंबर को उसकी शादी पटना जिले के खुसरूपुर निवासी जगन्नाथ शर्मा के बेटे सत्य प्रकाश से हुई। पूरी खबर पढ़ें 6. यूपी की टीचर की बिहार में गोली मारकर हत्या यूपी की टीचर की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अररिया जिले के खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय की टीचर शिवानी कुमारी (28) को बदमाशों ने स्कूल जाने के दौरान गोली मारी है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। खेत में काम रहे किसान सुधीर यादव ने बताया कि वो स्कूटी से जा रही थीं। तभी बाइक से 2 लड़के आए और पास से गोली मार कर भाग गए। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी। पूरी खबर पढ़ें 7. राज्यपाल बोले- 5 साल में 1 करोड़ रोजगार दिए जाएंगे बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। 11.30 बजे राज्यपाल ने जैसे ही बोलना शुरू किया माइक खराब हो गया। इस दौरान वे अभिभाषण देते रहे। माइक खराब होने के दौरान CM और डिप्टी CM आगे पीछे देखने लगे। 5 मिनट बाद राज्यपाल ने कहा कि मैं थोड़ा जोर से बोल देता हूं। पूरी खबर पढ़ें 8. छपरा में एनकाउंटर, शराब माफिया को दौड़ाकर मारी गोली बिहार में नई सरकार के गठन होने के साथ ही पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में है। छपरा में मांझी में पुलिस ने शराब माफिया का हाफ एनकाउंटर किया है। शराब माफिया अजय राय पुलिस की गोली से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि वो मांझी इलाके में शराब की खेप उतरवा रहा था। पूरी खबर पढ़ें 9. हाजीपुर में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, छत से फेंका हाजीपुर में भीड़ ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। छत पर 4 से 5 लड़कों ने घेरकर पीटा। इसके बाद उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया। कुत्ते से कटवाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। ये मारपीट एक दिसंबर को राजेंद्र चौक के पास हुई। इसका वीडियो आज सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 10. PMCH में OPD ठप, मरीज के परिजन-डॉक्टर्स में मारपीट प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में एक PMCH में डॉक्टर्स ने OPD सेवा ठप कर दी है। इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, इमरजेंसी सेवा चालू है। दरअसल, बुधवार की सुबह एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टर्स की लापरवाही बताते हुए हंगामा किया। पूरी खबर पढ़ें 11. AAP सांसद ने कहा- बिहार में PM करोड़ों की बोली लगाते हैं संसद में AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग बोले- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहना चाहता हूं कि जब बिहार में इलेक्शन होते हैं, तब तो आप बोलियां लगाते हैं कि 50 हजार करोड़ दूं, 70 हजार करोड़ दूं, 80 हजार करोड़ दूं या 90 हजार करोड़। एक तरफ पंजाब वह राज्य है, जिसने देश की आजादी के लिए और इस देश के अनाज भंडार भरने के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया हो। उस प्रदेश को मुश्किल समय में अपने हालात पर छोड़ देना मुझे लगता है कि इससे ज्यादा भेदभाव नहीं हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें 12. ‘पति अगर आवारा है तो कंडोम ही सहारा है’ समस्तीपुर में 1 दिसंबर को एड्स दिवस पर सिविल सर्जन के सामने ‘परदेश नहीं जाना बलम जी, एड्स नहीं लाना बलम जी’, ‘अगर पति आवारा है तो कंडोम ही सहारा है’ जैसे नारे लगाए गए। ये नारे सदर अस्पताल में एचआईवी काउंसलर विजय कुमार मंडल लगवा रहे थे। नर्सिंग स्कूल की छात्राओं की ओर से लगाए गए नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 13. पटना में सादे लिबास में एक्टिव हुई महिला फोर्स पटना के अंदर स्कूल, कॉलेज के बाहर और भीड़भाड़ वाले इलाके में महिला फोर्स एक्टिव हो गई है। सादे लिबास में महिला फोर्स वैसे मनचलों पर निगाह रख रही है, जो स्कूल, कॉलेज में छुट्टी के बाद गेट पर छात्राओं को परेशान करने और छेड़छाड़ की नीयत से खड़े रहते हैं। ऐसे मनचलों से निबटने के लिए अलग से जुलाई महीने में शक्ति सुरक्षा दल का गठन किया गया था। जिसके कार्य का अब असर भी होने लगा है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. राज्यपाल का माइक खराब, यूजर्स बोले- ‘साउंड चोरी हो गया’ बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल मो.आरिफ खान के अभिभाषण के दौरान माइक खराब हो गया। करीब 5 मिनट तक काफी परेशानी हुई, कभी माइक म्यूट हो जाता तो कभी आवाज धीमी हो जाती। इस दौरान सदन में बैठे CM से लेकर सभी नेता हैरान परेशान दिखे। वहीं, राज्यपाल मो.आरिफ खान भी परेशान हो गए। हालांकि उन्होंने साउंड प्रॉब्लम के बीच भी अपना अभिभाषण जारी रखा। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल सुबह-शाम कई जिलों में देखने को मिलेगा कोहरा कल यानी गुरुवार को सुबह और शाम कई जिलों में कोहरा देखने को मिलेगा। साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों के न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।


