झज्जर में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई:बेरी के पटवारी कार्यालय में छापेमारी, 4 प्राइवेट युवक मिले, पटवारियों को सख्त चेतावनी

झज्जर में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई:बेरी के पटवारी कार्यालय में छापेमारी, 4 प्राइवेट युवक मिले, पटवारियों को सख्त चेतावनी

झज्जर जिले के बेरी कस्बे में स्थित पटवारी कार्यालय में आज मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने अचानक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बेरी के पटवारी कार्यालय में अचानक पहुंच कर कागजातों की जांच की और पटवारियों को सख्त हिदायतें भी दी गई। सीएम फ्लाइंग टीम जब बेरी कार्यालय पहुंची तो वहां पर कोई भी अधिकृत पटवारी मौजूद नहीं था। इससे अधिकारियों में नाराज़गी साफ झलकने लगी। कार्यालय की कुर्सियों पर चार प्राइवेट युवक बैठे मिले। टीम ने जब उनसे पूछा कि वे कौन हैं और कार्यालय में क्या कर रहे हैं, तो युवकों ने बताया कि वे अपना काम करवाने आए हैं। लेकिन टीम को शक हुआ कि ये युवक नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर पटवारियों के कामों में सहयोग करते हैं, जो नियमों के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है। पटवारियों को मौके पर बुलाकर पूछताछ इसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने संबंधित पटवारियों को तुरंत मौके पर बुलाया। पूछताछ के दौरान टीम ने साफ किया कि सरकारी कामकाज में निजी व्यक्तियों की दखलंदाजी स्वीकार नहीं की जाएगी। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों की देखभाल और कार्य प्रणाली केवल अधिकृत सरकारी कर्मचारी ही संभाल सकते हैं। फ्लाइंग टीम की सख्त हिदायत टीम ने पटवारियों को हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कोई भी प्राइवेट युवक कार्यालय में नहीं बैठेगा। किसी भी प्रकार के दस्तावेज, फाइल या रिकॉर्ड का काम निजी व्यक्ति द्वारा कराया गया तो तुरंत कार्रवाई होगी। यदि अगली बार किसी पटवारी के पास निजी सहायक पाया गया, तो उसके खिलाफ विभागीय जांच के साथ-साथ सस्पेंशन तक की कार्रवाई भी संभव होगी। कागजातों की गहन जांच : टीम ने मौके पर मौजूद सभी फाइलों, रजिस्टरों और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की। टीम ने रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *