भास्कर अपडेट:इसरो का स्पैडेक्स मिशन सफल, पहली कोशिश में ही दो सैटेलाइट अंतरिक्ष में अलग किए

भास्कर अपडेट:इसरो का स्पैडेक्स मिशन सफल, पहली कोशिश में ही दो सैटेलाइट अंतरिक्ष में अलग किए

इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) मिशन के तहत पहली ही कोशिश में दो सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अनडॉक कर लिया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह भविष्य में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान-4 और गगनयान मिशन के लिए अहम उपलब्धि है। इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को SDX-01 और SDX-02 को कक्षा में स्थापित किया था। 16 जनवरी 2025 को इन्हें डॉक किया गया था और गुरुवार सुबह 9:20 बजे पहली ही कोशिश में सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *