भरतपुर सांसद संजना जाटव ग्वालियर पहुंचीं:कार्यकर्ताओं से SIR और संगठन मजबूती पर की चर्चा, पार्टी को मजबूत करने के तरीके बताए

भरतपुर सांसद संजना जाटव ग्वालियर पहुंचीं:कार्यकर्ताओं से SIR और संगठन मजबूती पर की चर्चा, पार्टी को मजबूत करने के तरीके बताए

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, मध्य प्रदेश सह-प्रभारी और भरतपुर सांसद संजना जाटव शनिवार को ग्वालियर पहुंचीं। जहां उन्होंने शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में ग्वालियर के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के साथ-साथ जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजना जाटव का ग्वालियर दौरा मुख्य रूप से ‘SIR’ और संगठन की मजबूती पर केंद्रित था। उन्होंने बैठक में शामिल पार्टी सदस्यों को कांग्रेस को मजबूत करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्वालियर में हमेशा मजबूत रही है और सभी के एकजुट प्रयासों से ही इसे और सशक्त बनाया जा सकता है। जो छोड़कर गए उनसे फर्क नहीं पड़ता
मीडिया के सवालों के जवाब में संजना जाटव ने कांग्रेस में भाजपा के लिए काम करने वाले लोगों की मौजूदगी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उनसे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। मुकेश नायक के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही। इसके अतिरिक्त, दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस और भाजपा की तारीफ करते हुए ‘जय श्री राम’ वाला पोस्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनका व्यक्तिगत पोस्ट है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ‘राम जी’ जैसे मुद्दों को लाकर जनता का ध्यान भटकाती है और समय आने पर जनता ही उन्हें जवाब देगी। ये रहे मौजूद
बैठक में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, कांग्रेस पार्टी के शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष, विधायक सतीश सिकरवार, विधायक सुरेश राजे, विधायक साहब सिंह गुर्जर और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव शामिल थे। इनके अलावा, पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *