एचआईवी पॉजिटिव होना अपराध नहीं, उनके साथ भेदभाव न करें

एचआईवी पॉजिटिव होना अपराध नहीं, उनके साथ भेदभाव न करें

भास्कर संवाददाता | रायसेन विश्व एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर सर्वोदय विन्ध्य विकास समिति सांची रोड रायसेन में हुआ। द्वितीय जिला न्यायाधीश महेश कुमार माली ने एड्स को गंभीर बीमारी बताते हुए कहा कि इसका इलाज अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन जागरूकता और सावधानी से इससे बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि एचआईवी पॉजिटिव होना कोई अपराध नहीं है। ऐसे लोगों के साथ भेदभाव नहीं, सहानुभूति और समर्थन जरूरी है। आमजन में जागरूकता फैलाना और एड्स प्रभावित व्यक्तियों के साथ सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी है। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्षिनी यादव ने महिलाओं के कानूनी अधिकार, भरण-पोषण अधिनियम, संपत्ति में महिलाओं के अधिकार की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, चित्रकला, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। विजेताओं को मंच पर पुरस्कृत किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *