सोफी डिवाइन ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 18 टी-20 मैच में 153.43 की औसत से कुल 402 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्द्धशतक शामिल हैं।
WPL 2025: आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलती हुई नहीं नजर आएंगी। दरअसल, 35 वर्षीय खिलाड़ी ने लीग क्रिकेट से ब्रेक लेने का निर्णय किया है। हालाकि न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने इसका कारण नहीं बताया, लेकिन कहा है कि उसने पेशेवर सलाह के आधार पर यह निर्णय लिया है।
इसका मतलब यह है कि सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड में सुपर स्मैश में भी खेलते हुए नहीं नजर आएंगी, जहां उन्होंने वेलिंग्टन में पांच विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बात पर जोर दिया है कि खिलाड़ी की भलाई प्रथामिकता है। सोफी डिवाइन के ब्रेक के निर्णय को उसका पूरा समर्थन हैं। उनके खेलने के संबंध में घोषणा बाद में की जाएगी।
सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड के लिए 143 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 120.93 की स्ट्राइक रेट और 28.25 की औसत से कुल 3391 रन बनाए हैं, जिसमें 21 अर्द्धशतक और एक शतक शामिल हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 105 रन हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 143 टी-20 मैच में 6.58 की इकॉनमी से कुल 117 विकेट झटके हैं, जिसमें एक बार चार विकेट भी चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें- ICC ने चुनीं 2024 की महिला T20i टीम ऑफ द ईयर, तीन भारतीयों को मिली जगह
सोफी डिवाइन ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 18 टी-20 मैच में 153.43 की औसत से कुल 402 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्द्धशतक शामिल हैं। WPL में उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन हैं। WPL में उन्होंने 18 मैचों में 8.37 की इकॉनमी से कुल 9 विकेट झटके हैं।
WPL 2024 में RCB के खिताबी अभियान का हिस्सा रहीं सोफी डिवाइन को 2025 की नीलामी से पहले बरकरार रखा गया था। 2024 के सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 136 रन बनाए और छह विकेट लिए।
WPL 2025 का आगाज 14 फरवरी से होगा। इस दिन वडोदरा में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। WPL 2024 के सभी मुकाबले चार शहरों वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में होंगे। WPL 2025 का लीग चरण 11 मार्च को समाप्त होंगे, जबकि एलिमिनेटर मुकाबले 13 मार्च और फाइनल 15 मार्च को खेले जाएंगे।
Sports – Patrika | CMS
No tags for this post.